CBSE DRQ 2026 Result: सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी टियर 1 एग्जाम के नतीजे जारी

ग्रुप A पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले जनरल, OBC और EWS कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 1,750 रुपये थी. ग्रुप B और C पोस्ट के लिए आवेदन फीस 1,050 रूपये थी. वहीं SC, ST और PWD कैंडिडेट के लिए फीस 250 रुपये थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जिन भी उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की है, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.

CBSE DRQ (Direct Recruitment Quota Examination 2026) Result: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अलग-अलग पोस्ट के लिए जनवरी में आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ग्रुप A, B और C के लिए रिटन एग्जाम 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2026 को हुआ था. ये एग्जाम कई शिफ्टों में आयोजित हुआ था. CBSE इस भर्ती परीक्षा के तहत असिस्टेंट सेक्रेटरी, सुपरिटेंडेंट, जूनियर अकाउंटेंट, आदि पदों को भरने वाला है. अलग-अलग पोस्ट के लिए 124 पदों को भरा जाना है. जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था वे cbseit.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अब अगले स्टेज यानी टियर-II एग्जामिनेशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा.  

CBSE इस एग्जाम की आंसर की 11 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी. वहीं फाइनल रिटन एग्जाम का रिजल्ट 2 मार्च, 2026 को जारी कर दिया था. 

CBSE Group A, B, C Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो-

  1. CBSE Group A, B, C Result 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे  पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseit.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "Public Notice: OMR and Result for DRQ2026" टाइटल वाले लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. इसके बाद एक पेज खुलेगा. उसमें रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी डिटेल्स भरने को कहा जाएगा.
  4. इन जानकारी को भर दें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. नतीजे आपके सामने आ जाएंगे.

ग्रुप A पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले जनरल, OBC और EWS कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 1,750 रुपये थी. ग्रुप B और C पोस्ट के लिए आवेदन फीस 1,050 रूपये थी. वहीं SC, ST और PWD कैंडिडेट के लिए फीस 250 रुपये थी.

सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा थी. जिन भी उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की है, उन्हें स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एक मेडिकल टेस्ट में शामिस होने होगा.

Featured Video Of The Day
US ने ईरान पर अटैक की तस्वीरें जारी की, Operation Epic Fury में ये हैं अमेरिकी हथियार | Iran US War