Jobs alert : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 173 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती की जा रही है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी और 18 मार्च 2026 तक चलेगी.
BPSC 33rd judicial service civil judge recruitment 2026 : वैकेंसी और चयन प्रक्रिया की खास बातें
BPSC ने विज्ञापन संख्या 12/2026 के जरिए इन पदों को भरने का फैसला लिया है. सिविल जज बनने का सफर तीन स्टेप्स से होकर गुजरना पड़ता है-
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
यह पहली बाधा है, जिसे पार करना जरूरी है.
मुख्य परीक्षा (Mains)
इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले राउंड में जाते हैं.
इंटरव्यू (Interview)
आखिरी में व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है.
क्या है योग्यता?आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए. इसमें शैक्षिक योग्यता (Law Degree), उम्र सीमा और आरक्षण के नियमों की पूरी जानकारी दी गई है. याद रखें, फॉर्म भरते समय कोई भी गलत जानकारी न दें, वरना आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है.
BPSC 33rd judicial service civil judge recruitment 2026 : स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे भरें फॉर्म
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वहां विज्ञापन संख्या 12/2026 (33rd Bihar Judicial Service) के लिंक पर क्लिक करें.
- पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर फाइनल सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.