BPSC 71th CCE Mains Admit Card 2026: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से है एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग की और से 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी. जो कि प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू है. प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 25 नवंबर को हुई थी जिसमें कुल 14,261 उम्मीदवारों पास हुए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

BPSC 71st Mains Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार ये परीक्षा देने वाले हैं, वो बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.  71वीं CCE मुख्य लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही, जो कि 30 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी. बिहार लोक सेवा आयोग 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1298 पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है. 

तीन चरणों में होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की और से 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को कुल तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा. पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है जो कि पिछले साल नवंबर महीने में हुई थी. आयोग के अनुसार  कुल 471012 उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था. कुल 316762 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे.  इस परीक्षा में कुल 14,261 उम्मीदवारों पास हुए थे. इन्हीं उम्मीदवारों को अब लिखित परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा रहा है. जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा को पास करें, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इस दौरान दस्तावेज़ सत्यापन की प्रकिया भी की जाएगी.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. आयोग के अनुसार उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के जरिए ही अपना एडमिट कार्ड हासिल कर सकेंगे. 
  2. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  3. "Online Application" सेक्शन पर क्लिक करें.
  4. अपना रजिस्टर्ड ईमेल/मोबाइल/यूज़रनेम और पासवर्ड डालें.
  5. "Login" पर क्लिक करें और 71st CCE लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड लिखा हुआ दिखेगी, उसपर क्लिक कर दें.
  6. ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  7. इसे डाउनलोड करें

एग्जाम वाले दिन अपने एडमिट कार्ड के साथ अपना कोई ID प्रूफ भी लेकर जाएं.

ये भी पढ़ें-Government Job: यहां सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर आने वाली वैकेंसी, 11 अक्टूबर 2026 को हो सकती है परीक्षा

Featured Video Of The Day
हिजबुल्लाह के जरिये ईरान की रणनीति? मिडिल ईस्ट का पूरा समीकरण समझिए