Sarkari Naukri 2026 : बिहार पुलिस ने सिपाही (Bihar police sipahi bharti 2026) के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस के रेडियो और तकनीकी विभाग में खाली पड़े 993 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू हो रही है . फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है .
Bihar police Bharti 2026 : कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) विज्ञान वर्ग से पास की है . खास बात यह है कि आपके पास 12वीं में फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और मैथ (Math) विषय होने चाहिए .
सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक जरूरी हैं .
वहीं, SC/ST वर्ग को कम से कम 45% अंक होना जरूरी है .
Bihar police Bharti 2026 : उम्र सीमा में मिली बड़ी छूट
इस बार सरकार ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी गई है .
सामान्य वर्ग (पुरुष/महिला): 18 से 25 वर्ष . (छूट के साथ गणना 01.08.2021 के आधार पर होगी) .
BC/EBC (पुरुष): अधिकतम 27 साल .
BC/EBC (महिला): अधिकतम 28 साल .
SC/ST और ट्रांसजेंडर: अधिकतम 30 साल .
Bihar police Bharti 2026 : कैसे होगा सिलेक्शन
लिखित परीक्षा
यह 100 अंकों की होगी जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे. इसमें पास होने के लिए कम से कम 30% अंक लाना जरूरी है .
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक परीक्षाओं से गुजरना होगा. यह केवल क्वालिफाइंग होगी.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अंत में आपके कागजातों की जांच की जाएगी.
Bihar police Bharti 2026 : आवेदन फीस
बिहार सरकार ने इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क बहुत ही कम रखा है. सभी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपये फीस देनी होगी. इसके अलावा बैंक चार्ज अलग से लग सकते हैं .