Bihar Police SI Result 2026 out : कमीशन (BPSSC) ने आखिरकार सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. अगर आपने भी इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो अब आप अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
Bihar Police SI Result 2026 out : रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Latest Notices सेक्शन में Bihar Police SI Preliminary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब एक पीडीएफ फाइल आपके सामने खुल जाएगी.
- अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें.
- अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में हाइलाइट हो जाता है, तो आपने परीक्षा पास कर ली है.
Bihar Police SI Result 2026 out : 1,799 पदों के लिए जारी हुई मेरिट लिस्ट
आपको बता दें कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया बिहार सरकार के गृह विभाग में खाली पड़े 1,799 पदों को भरने के लिए की जा रही है. विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत निकाली गई इस वैकेंसी के लिए युवाओं में भारी क्रेज देखा गया. कमीशन ने उन उम्मीदवारों की रोल नंबर वाली एक पीडीएफ (PDF) लिस्ट जारी की है, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और अब अगले राउंड यानी 'मुख्य परीक्षा' (Mains Exam) के लिए चुने गए हैं.
Bihar Police SI Result 2026 out : 10 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन
इस बार दरोगा भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या चौंकाने वाली रही.
- कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
- परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसमें 7,26,231 छात्र शामिल हुए.
- हालांकि, नियमों की अनदेखी और गलतियों की वजह से 29,272 उम्मीदवारों को अयोग्य (Disqualify) घोषित कर दिया गया है.
आयोग ने भर्ती के नियमों का पालन करते हुए हर आरक्षण कैटेगरी में वैकेंसी से 20 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है. जो उम्मीदवार इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, उन्हें जल्द ही मेन्स परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी दी जाएगी.
प्रीलिम्स पास होने के बाद क्या है प्रोसेसप्रारंभिक परीक्षा सिर्फ पहली सीढ़ी थी. अब पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा (Mains), फिजिकल टेस्ट (PET/PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौर से गुजरना होगा.