BPSC Civil Judge Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 69 पद अनारक्षित हैं. महिलाओं के लिए इसमें अच्छी खबर यह है कि कुल पदों में से 61 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं . इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए भी सीटें तय की गई हैं. इन पदों के लिए आपकी शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए इसकी डिटेल हम यहां पर विस्तार से बता रहे हैं.
BPSC Civil Judge Recruitment 2026
Bihar Civil Judge Vacancy 2026 : कौन कर सकता है आवेदन
एजुकेशनल क्वलिफिकेशनआपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ (LLB) की डिग्री होनी चाहिए .
अनुभवइस बार विज्ञापन की तारीख तक आपके पास कम से कम 3 साल की प्रैक्टिस का अनुभव होना जरूरी है . यह अनुभव आपकी बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की तारीख से गिना जाएगा .
1 अगस्त 2025 को आपकी उम्र कम से कम 22 साल होनी चाहिए . सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए यह 40 साल तक है .
Bihar Civil Judge Vacancy 2026 : परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?
प्रारंभिक परीक्षा (PT)इसमें दो पेपर होंगे. पहला सामान्य अध्ययन (100 नंबर) और दूसरा कानून (150 नंबर) का होगा . दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव होंगे .
पीटी पास करने वाले छात्र इसमें बैठेंगे. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और कानून के अनिवार्य विषयों के साथ-साथ आपको कुछ ऑप्शनल सब्जेक्ट्स भी चुनने होंगे .
इंटरव्यूजो मुख्य परीक्षा पास करेंगे, उनका 100 नंबर का इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू में कम से कम 35% नंबर लाना अनिवार्य है .
इस भर्ती के लिए आवेदन 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगा.
आवेदन शुल्कसभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये रखा गया है . हालांकि, अगर आप आधार कार्ड की जानकारी नहीं देते हैं, तो आपको 200 रुपये बायोमेट्रिक फीस अलग से देनी होगी .
Bihar Civil Judge Vacancy 2026 : कैसे भरें फॉर्म?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा. आपको BPSC की वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर One Time Registration (OTR) करना होगा . फॉर्म भरते समय अपने सभी सर्टिफिकेट जैसे मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र तैयार रखें . ध्यान रहे, फोटो वेबकैम से लाइव खींची जाएगी .
ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं .