BESCOM Recruitment 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बिजली विभाग की बड़ी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. जी हां, Banglore electricity supply company ने साल 2026 के लिए 520 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपका सिलेक्शन आपकी पढ़ाई के नंबरों (मेरिट) के आधार पर होगा, यानी आपको कोई भारी-भरकम लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी फुल डिटेल.
BESCOM Recruitment 2026 : किन पदों पर कितनी वैकेंसी है?
BESCOM ने अपनी इस भर्ती को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा है ताकि अलग-अलग बैकग्राउंड के युवाओं को मौका मिल सके:
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (B.E/B.Tech)
अगर आपने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की है, तो आपके लिए 130 पद हैं.
अन्य ग्रेजुएट्स (BA, BSc, BCom, BBA, BCA)
अगर आपने नॉर्मल ग्रेजुएशन या किसी और ब्रांच से इंजीनियरिंग की है, तो आपके लिए सबसे ज्यादा 315 पद खाली हैं.
डिप्लोमा होल्डजिन्होंने किसी भी ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा किया है, उनके लिए 75 पद रखे गए हैं.
BESCOM Recruitment 2026 : सैलरी (स्टाइपेंड) कितनी मिलेगी?
- ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों को- 9,008 रुपये महीना.
- डिप्लोमा पास उम्मीदवारों को- 8,000 रुपये महीना.
BESCOM Recruitment 2026 : कौन कर सकता है अप्लाई?
इस नौकरी के लिए आपने अपनी डिग्री या डिप्लोमा जनवरी 2021 के बाद ही हासिल की है तभी अप्लाई कर सकते हैं, इससे पहले पास हुए छात्र इसके लिए पात्र नहीं होंगे.
उम्मीदवार ने कर्नाटक के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हो.
अनुभवआपने पहले कभी कहीं अपरेंटिसशिप न की हो और आपके पास एक साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस नहीं होना चाहिए.
उम्रआपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र की कोई सीमा नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है.
BESCOM Recruitment 2026 : तारीखों का रखें खास ध्यान
- ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है.
- अप्लाई करने की लास्ट डेट 02 मार्च 2026 है
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 10 मार्च 2026 को जारी की जाएगी
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच होगी
BESCOM Recruitment 2026 : कैसे होगा सिलेक्शन?
इस नौकरी को पाने के लिए आपको कोई इंटरव्यू या एग्जाम नहीं देना है. BESCOM आपकी डिग्री या डिप्लोमा में आए मार्क्स को देखेगा. जिसके नंबर अच्छे होंगे, उसका नाम शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद आपको रामनगर (Ramanagara) स्थित BESCOM के ऑफिस में अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
BESCOM Recruitment 2026 : कैसे भरें अप्लाई?
- सबसे पहले BESCOM की ऑफिशियल वेबसाइट bescom.karnataka.gov.in पर जाएं.
- वहां भर्ती (Recruitment) वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पढ़ाई और पता सही-सही भरें.
- अपनी फोटो और साइन अपलोड करें.
- अच्छी बात यह है कि इस फॉर्म को भरने के लिए कोई फीस नहीं देनी है.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.