रिजर्व बैंक में असिस्टेंट बनने का मौका, आवेदन के लिए ग्रेजुएशन में इतने मार्क्स जरूरी

RBI असिस्टेंट एग्जाम के टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक, प्रीलिमिनरी एग्जाम 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. जबकि मेन एग्जाम 7 जून को होने की उम्मीद है. देश के कई हिस्सों में इस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिलेक्शन तीन स्टेज में होगा, प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन एग्जाम और एक लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कई सारे पदों पर भर्तियां निकाली हैं. जो भी लोग RBI के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं वो इस मौके को हाथ से जाने न दें. RBI ने असिस्टेंट की 650 वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन मांगे है. इच्छुक उम्मीदवार RBI की ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 16 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई है, जो कि 8 मार्च, 2026 तक चलेगी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर और लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम समेत कई ऑफिस में असिस्टेंट पदों को भरना है.  नोटिसफिकेशन में साफ कहा गया है कि बैंक अपनी जरूरतों के हिसाब से वैकेंसी की संख्या बदल सकता है.

कब होगा एग्जाम

RBI असिस्टेंट एग्जाम के टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक, प्रीलिमिनरी एग्जाम 11 अप्रैल को आयोजिक किया जाएगा. जबकि मेन एग्जाम 7 जून को होने की उम्मीद है. देश के कई हिस्सों में इस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. सिलेक्शन तीन स्टेज में होगा, प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन एग्जाम और एक लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT). लैंग्वेज टेस्ट राज्य की ऑफिशियल या लोकल भाषा में होगा. 

कौन लोग करें आवेदन

  1. इस भर्ती के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं, जो भारतीय के नागरिक हो. आयु 20 से 28 साल होनी चाहिए. कैंडिडेट्स का जन्म 2 फरवरी, 1998 और 1 फरवरी, 2006 के बीच हुआ होना चाहिए.
  2. कैंडिडेट्स के पास किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए.
  3. SC, ST और PwBD कैंडिडेट्स को सिर्फ पास होना जरूरी है.
  4. कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए.
  5. लोकल भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए.
  6. एक्स-सर्विसमेन को कम से कम 15 साल की डिफेंस सर्विस पूरी होने के साथ, ग्रेजुएट या उसके बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए.
Featured Video Of The Day
Anurag Thakur On Mamata Banerjee: BJP के आने के बाद मछली पर बैन? अनुराग ठाकुर का तीखा जवाब
Topics mentioned in this article