Assam Direct Recruitment Result 2022: जल्द जारी होने वाला है असम डायरेक्ट भर्ती का रिजल्ट, उससे पहले जानें ये बात

Assam Direct Recruitment Result 2022 Date: SEBA असम द्वारा जल्द ही असम डायरेक्ट भर्ती परिणाम 2022 की घोषणा करने की उम्मीद है. उम्मीदवार जो असम ग्रेड 3, 4 भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नीचे लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.

Advertisement
Read Time: 10 mins
A

Assam Direct Recruitment Result 2022 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम, SEBA द्वारा जल्द ही असम डायरेक्ट भर्ती नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 इस सप्ताह जारी किया जा सकता है, हालांकि SEBA द्वारा एक आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा अभी भी की जा रही है. एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना असम ग्रेड 3 और 4 भर्ती परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे. इससे पहले, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि असम डायरेक्ट भर्ती परिणाम 9 अक्टूबर, 2022 को जारी की जा सकती है. SEBA असम ने अभी तक परिणाम जारी करने के आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है.

वन दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के लिए असम डायरेक्ट भर्ती परिणाम 2022 इस सप्ताह किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं. SEBA की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 तारीख

  • ग्रेड 3 परिणाम - इस सप्ताह के अंत तक 
  • ग्रेड 4 परिणाम - इस सप्ताह के अंत तक 
  • रिजल्ट कब जारी होगा - sebaonline.org 

असम डायरेक्ट भर्ती 2022 परीक्षा अगस्त के महीने में आयोजित की गई थी. ग्रेड 3 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 11 और 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी. ग्रेड 4 भर्ती के लिए परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी.
असम सीधी भर्ती 2022 के तहत ग्रेड 3 और ग्रेड 4 स्तर के पदों पर कुल 26,442 रिक्तियां उपलब्ध हैं. ग्रेड 3 के लिए, आयोग 13,300 रिक्तियों और ग्रेड 4 पदों के लिए 13,341 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती करेगा. 

Advertisement

इंजीनियर के लिए इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, इस दिन से भर सकेंगे फॉर्म

Featured Video Of The Day
Israel Hezbollah War: होकर रहेगी मिडिल-ईस्ट में भीषण जंग! Iran से Egypt तक भड़केगी आग