Army Agniveer Sample Paper: इंडियन आर्मी ने जारी किए अग्निवीर परीक्षा के सैंपल पेपर

Army Agniveer Sample Paper Pdf: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर लिखित परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं. ये सैंपल पेपर्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Army Agniveer Sample Paper Pdf: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर लिखित परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं. ये सैंपल पेपर्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं. लिखित परीक्षा का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच होना है, इसके लिए हर साल लाखों छात्र फॉर्म भरते हैं. 

कैसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर्स 

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबासइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर अग्निपथ सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • सैंपल क्वेश्चन पेपर के लिंक पर क्लिक करें.  
  • अब Category Applied पेज खुलेगा. 
  • आप जिस पद के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें. 

जेवर एयरपोर्ट खुलने के बाद अब आ गई वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

अभी भी कर सकते हैं आवेदन 
बता दें कि अग्निवीर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं. इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन के अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है. इच्छुक युवा इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

किन पदों पर होगी भर्ती 
इसके तहत अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास) जैसी श्रेणियां शामिल हैं. कोई भी कैंडिडेट, दो अग्निवीर कैटेगरी के लिए एप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट को दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे और दो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे. 

आयु सीमा 
इन पदों के लिए 17.5 साल से लेकर 22 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वो आवेदन कर सकते हैं. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | वो 16 कदम... दुश्मन खत्म! कैमरे में पहली बार Khamenei का War Room | Kachehri