इस राज्य में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 389 पदों पर निकली हैं भर्ती, तुरंत कर दें आवेदन

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 389 पदों को भरा जाना है. आवेदन करने की आखिरी तारीख पास आ गई है, इसलिए समय रहते आवेदन कर दें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस भर्ती के तहत टीजीटी (अंग्रेजी) के 36 पद भरे जाने हैं.

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक-टीजीटी) के कुल 389 पदों पर भर्ती निकाली है.  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें की आवेदन करने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए उम्मीदवार तुरंत अप्लाई कर दें. आवेदन करने का लिंक 27 अप्रैल को बंद हो जाएगा. आवेदन केवलआधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही की जा सकती है. योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा एवं कक्षा शिक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा12 जुलाई को होगी.

किन पदों पर निकली है भर्ती

एपीपीएससी ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के जिन 389 पदों वैकेंसी जारी की है, उनकी जानकारी इस प्रकार है-

  1. टीजीटी (अंग्रेजी) के 36 पद
  2. टीजीटी (हिंदी) के 38 पद
  3. टीजीटी (राजनीति विज्ञान) के 28 पद
  4. टीजीटी (भूगोल) के 29 पद
  5. टीजीटी (अर्थशास्त्र) के 25 पद
  6. टीजीटी (इतिहास) के 21 पद
  7. टीजीटी (मैथर्नेटिक्स) के 35 पद
  8. टीजीटी (भौतिकी) के 73 पद
  9. टीजीटी (रसायन विज्ञान) के 47 पद
  10. टीजीटी (जीव विज्ञान) के 28 पद
  11. टीजीटी (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के 6 पद
  12. टीजीटी (अकाउंटेंसी) के 6 पद
  13. टीजीटी (कृषि) के 10 पद
  14.  टीजीटी (बागवानी) के 7 पद

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

  1. आवेदन करने के लिए अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर आवेदन लिंक होगा उसपर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
  4. मांगी गई सभी जानकारियां भरें.
  5. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.

कितनी मिलेगी सैलरी

जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- HP Teacher Recruitment 2026: टीचन बनने का बड़ा मौका, 808 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal election 2026: मुस्लिम वोटर किसके साथ? अगर यहां टूटा किला, तो पूरा खेल खत्म!