Anglo-Eastern Recruitment: एंग्लो-ईस्टर्न समूह भारतीय नाविकों की भर्ती करेगा, इस साल होंगी 1,000 भर्तियां

Anglo-Eastern Recruitment: हांगकांग स्थित एंग्लो-ईस्टर्न समूह ने इस साल अपने मौजूदा कार्यबल में कम से कम 1,000 भारतीय नाविकों को शामिल करने की योजना बनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Anglo-Eastern Recruitment: एंग्लो-ईस्टर्न समूह की इस साल 1,000 भारतीय नाविकों को भर्ती करने की योजना
नई दिल्ली:

Anglo-Eastern Recruitment 2023: हांगकांग स्थित एंग्लो-ईस्टर्न समूह ने इस साल अपने मौजूदा कार्यबल में कम से कम 1,000 भारतीय नाविकों को शामिल करने की योजना बनाई है. जहाज प्रबंधन कारोबार से जुड़ी कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने यह जानकारी दी. भारत वैश्विक स्तर पर पोत परिवहन उद्योग के लिए प्रशिक्षित समुद्री कार्यबल मुहैया कराने वाले प्रमुख देशों में शामिल है.

UGC NET 2023: यूजीसी नेट परीक्षा कल से शुरू,  57 विषयों के लिए दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एंग्लो-ईस्टर्न समूह अपनी सहायक कंपनी एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के जरिए देश में मौजूद है. उसके मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, लखनऊ और चंडीगढ़ में कार्यालय हैं. इसके अलावा समूह भारत में एक समुद्री प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित करता है.

BPSC 68th Prelims Answer Key: बीपीएससी 68वीं प्रांरभिक परीक्षा का आंसर-की जारी, आपत्ति का मौका 28 फरवरी तक

एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष प्रधान ने कहा, ''भारतीय नाविकों का हमारा मौजूदा कार्यबल लगभग 21,000 है. मौजूदा कैलेंडर वर्ष के अंत तक हम कम से कम 1,000 और भारतीय नाविकों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं.'' 

AISSEE 2023 Result: सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा दी है, तो  aissee.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए हो जाएं तैयार

Advertisement

समूह के पास दुनिया भर में कुल 27,000 से अधिक नाविक हैं. एंग्लो-ईस्टर्न समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्योर्न होजगार्ड ने कहा, ''भारत हमारे समूह के विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण देश है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
IPL 2025 Breaking: MI vs RCB Match में मुंबई को हराकर बेंगलुरु ने दर्ज की शानदार जीत | Virat Kohli
Topics mentioned in this article