आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने निकाली 26 पदों पर भर्ती, जानें क्या है क्राइटेरिया

Job alert 2026 : आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे. साथ ही फॉर्म भरने के बाद एक बार सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है.

Job alert 2026 : आंध्र प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने साल 2026 के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसमें कुल 26 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके तहत नोडल ऑफिसर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, डेटा एनालिस्ट और प्रोग्राम असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे देशभर के योग्य उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा.

कुल 26 पदों में से 7 पद नोडल ऑफिसर के लिए, 1 पद सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के लिए, 11 पद डाटा एनालिस्ट के लिए और 7 पद प्रोग्राम असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं.

क्या होगी योग्यता

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है. नोडल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है, जबकि सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और प्रोग्राम असिस्टेंट के लिए बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस की डिग्री होनी चाहिए. वहीं डाटा एनालिस्ट के पद के लिए डाटा एनालिटिक्स, स्टैटिस्टिक्स या बायो-स्टैटिस्टिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आवश्यक है.

Advertisement

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 1 जुलाई 2025 के आधार पर मानी जाएगी, हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपए रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, बीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है.

Advertisement

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा. इसमें 75 प्रतिशत अंक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर, 10 अंक अनुभव के लिए और 15 अंक कॉन्ट्रैक्ट सेवा के अनुभव के लिए दिए जाएंगे. इस तरह कुल 100 अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

वेतन की बात करें तो नोडल ऑफिसर को प्रतिमाह 70,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा, जबकि सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और डाटा एनालिस्ट को 50,000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे. वहीं प्रोग्राम असिस्टेंट के पद के लिए 30,000 रुपए मासिक वेतन निर्धारित किया गया है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी.

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे. साथ ही फॉर्म भरने के बाद एक बार सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
US Iran War: Hormuz में नाकाबंदी से कच्चे तेल के दाम बढ़े | Crude Oil Price Today | BREAKING NEWS