IIT फेल होने पर उड़ा था मजाक, अब Meta में मिला 1.7 करोड़ का पैकेज, पढ़िए इस इंजीनियर का तगड़ा कमबैक!

IIT और माइक्रोसॉफ्ट से रिजेक्शन झेलने के बाद अमित दत्ता ने कैसे मेटा में 1.7 करोड़ का पैकेज पाया? पढ़िए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के संघर्ष और शानदार सफलता की कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमित की यह वायरल वीडियो उन हजारों छात्रों के लिए एक उम्मीद की किरण है जो प्रवेश परीक्षाओं के दबाव में टूट जाते हैं.

IIT Rejection Story : अक्सर कहा जाता है कि अगर आप देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT में नहीं जा पाए, तो आपके करियर के रास्ते बंद हो जाते हैं. लेकिन भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित दत्ता ने इस मिथक को न केवल तोड़ा है, बल्कि दुनिया को दिखा दिया है कि "हार तब तक नहीं होती, जब तक आप मान न लें."

'कॉलेज नहीं, काबिलियत मायने रखती है'

अमित की कहानी साल 2018 में शुरू हुई जब वह IIT प्रवेश परीक्षा में असफल रहे. उनके दोस्त जश्न मना रहे थे और अमित एक साधारण कॉलेज में दाखिला ले रहे थे. लेकिन यहीं से उनकी सोच बदल गई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया, "मैंने उस कॉलेज का शोक मनाना छोड़ दिया जो मुझे नहीं मिला, और उस इंजीनियर बनने पर ध्यान दिया जिसका श्रेय कोई कॉलेज नहीं ले सकता."

संघर्ष और सफलता का सफर

अमित की राह आसान नहीं थी. सफलता की सीढ़ियां चढ़ने से पहले उन्हें कई झटके लगे:

2021: हफ्तों की मेहनत के बाद भी Microsoft की इंटर्नशिप में रिजेक्शन मिला.

2022: हार मानने के बजाय उन्होंने खुद को तराशा और Google में फुल-टाइम नौकरी हासिल की. वहां दो साल बिताए और सिंगापुर जैसे देशों की व्यावसायिक यात्राएं भी कीं.

Advertisement

Meta का बुलावा और 1.7 करोड़ का पैकेज

गूगल में काम करते हुए Meta (Facebook) ने खुद उनसे संपर्क किया. लंदन ऑफिस के लिए हुए 6 कठिन इंटरव्यू राउंड्स को अमित ने सफलतापूर्वक पार किया. आज वह लंदन में स्थित हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका सालाना पैकेज 1.7 करोड़ रुपये है.

युवाओं के लिए संदेश

अमित की यह वायरल वीडियो उन हजारों छात्रों के लिए एक उम्मीद की किरण है जो प्रवेश परीक्षाओं के दबाव में टूट जाते हैं. उनकी कहानी सिखाती है कि डिग्री से ज्यादा आपका 'स्किल' और 'दृढ़ संकल्प' मायने रखता है. सोशल मीडिया पर लोग अमित की इस यात्रा की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे 'असली कमबैक' बता रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- ससुर की मौत के बाद क्या बहू को मिल सकती है नौकरी? जानिए क्या है अनुकंपा नौकरी का नियम, कौन कर सकता है Apply

Featured Video Of The Day
PM Modi Nation Address: 'कांग्रेस, SP, TMC, DMK...नारी शक्ति के अपराधी हैं' - PM मोदी |Breaking News