UP Agniveer Recruitment : उत्तर प्रदेश के बरेली में 11 मार्च से 23 मार्च तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. इस भर्ती को लेकर बरेली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है. ये भर्ती प्रक्रिया जाट रेजीमेंट केंद्र, बरेली परिसर में आयोजित की जाएगी. जाट रेजीमेंट केंद्र परिसर में अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण भी किया है और प्रत्येक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
क्या है भर्ती शेड्यूल
टेक्निकल- अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम के शेड्यूल के मुताबिक, 11 मार्च को अग्निवीर (टेक्निकल) सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी.
ट्रेड्समेन आठवी एवं दसवी -12 मार्च को सभी जिलों के लिए आयोजित होगी.
क्लर्क/एसकेटी- 12 मार्च को सभी जिलों के लिए आयोजित होगी.
जनरल ड्यूटी- 13 मार्च को बहराईच, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी जिले के अभ्यर्थियों के लिए आयोजितो होगी.
जनरल ड्यूटी- 14 मार्च को शाहजहांपुर और सीतापुर जिले के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी,
जनरल ड्यूटी- 15 मार्च को संभल और पीलीभीत जिले के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी.
जनरल ड्यूटी- 16 मार्च को हरदोई जिले के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी.
जनरल ड्यूटी- 17 मार्च को फर्रुखाबाद जिले के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी.
जनरल ड्यूटी- 18 मार्च को बदांयू जिले के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी.
जनरल ड्यूटी- 19 मार्च को बरेली जिले के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की होगी.
तुरंत डाउनलोज करें एडमिट कार्ड
जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वो अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. भर्ती वाले दिन एडमिट कार्ड साथ लेकर जरूर जाएं. अगर एडमिट कार्ड को लेकर कोई दिक्कत है तो सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में जाएं. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संपर्क किया जाए सकता है.