AFCAT 01/2026 answer key released : अगर आपने हाल ही में AFCAT की परीक्षा दी है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने AFCAT 01/2026 बैच की आंसर की (Answer Key) आज, यानी 1 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है.ऐसे में आइए जानते हैं कैसे आंसर की डाउनलोड करें.
यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे भरें फॉर्म
आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर जाएं.
- होमपेज पर आपको 'AFCAT 01/2026 Answer Key' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) डालें.
- लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगी.
- इसमें अपने पेपर कोड के हिसाब से जवाबों का मिलान करें और इसका PDF सेव कर लें.
बता दें कि यह परीक्षा 31 जनवरी 2026 को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की गई थी. परीक्षा खत्म होने के अगले ही दिन आंसर की आने से उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है, जो अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
कब और कितने पदों के लिए निकली थी भर्ती
इंडियन एयरफोर्स ने जनवरी 2027 कोर्स के लिए AFCAT 01/2026 बैच की भर्ती निकाली थी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 19 दिसंबर 2025 रखी गई थी. इस भर्ती के जरिए कुल 340 पदों को भरा जाना है, जिसमें फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शामिल हैं.
आगे क्या होगा?आंसर की चेक करने के बाद अगर आपको लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो आप विभाग द्वारा दी गई समय सीमा के अंदर अपनी आपत्ति (Objection) भी दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें अगले चरण यानी AFSB (Air Force Selection Board) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.