दिल्ली पुलिस के ही खिलाफ प्रदर्शन करने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड किया गया है.उन्होंने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शन किया और जोरदार भाषण भी दिया, जिसके चलते उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया. ऐसे में मनस्वी वशिष्ठ की काफी चर्चा हो रही है और कई लोग उन्हें आईपीएस अधिकारी समझ रहे हैं, क्योंकि वो एसीपी के पद पर तैनात हैं. हालांकि ऐसा नहीं है, वो आईपीएस नहीं बल्कि एक दानिप्स अधिकारी हैं. आइए समझते हैं कि दानिप्स अधिकारी क्या होते हैं और कैसे ये आईपीएस से अलग है.
कौन होते हैं दानिप्स अधिकारी
दानिप्स अधिकारी आईपीएस से अलग होते हैं. हालांकि इन दोनों की ही नियुक्ति यूपीएससी एग्जाम के द्वारा ही होती है. दानिप्स अधिकारी ग्रुप बी सर्विस है. जैसे कोई भी राज्य अपने स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम के जरिए डीएसपी की भर्ती करती है. ठीक उसी तरह केंद्र सरकार केंद्र शासित प्रदेशों की व्यवस्था को संभालने के लिए यूपीएससी के जरिए इनकी भर्ती करती है.
दानिप्स सर्विस की शुरुआत 1972 में हुई थी और इसका नाम दिल्ली और अंडमान निकोबार पुलिस सर्विस पर पड़ा है. इसमें पहले कई केंद्र शासित प्रदेश थे और 2018 में चंडीगढ़ को इसमें शामिल किया गया था. इनकी ट्रेनिंग दिल्ली में दिल्ली पुलिस एकेडमी में होती है.
कितना होता है आईपीएस से अलग
आईपीएस और दानिप्स अधिकारी एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं. आईपीएस ग्रुप ए सर्विस है वहीं दानिप्स ग्रुप बी सर्विस है.मगर दोनों में एक चीज कॉमन होती है. दोनों की ट्रेनिंग अलग-अलग जगह होती है मगर दिल्ली में दोनों की ही पोस्टिंग एसीपी की पोस्ट पर ही होती है.
आईपीएस ऑफिसर 2-3 सालों में एडिशनल डीसीपी बन जाते हैं. इसके प्रमोशन टाइम बाउंड होता है और समय से इनके प्रमोशन होते रहते हैं. वहीं दानिप्स अधिकारी की बात करें तो उन्हें एडिशनल डीसीपी बनने में उन्हें कई साल लग जाते हैं. दानिप्स ऑफिसर प्रमोट होते होते आईपीएस ऑफिसर बन जाते हैं, लेकिन इस प्रमोशन में उन्हें 10-15 साल लग जाते हैं.
यह भी पढ़ें | अग्निवीरों के नए बैच पर लागू होंगे पुराने नियम, जानें क्या-क्या नहीं मिलेगा
यह भी पढ़ें | MBBS करने के बाद सेना में डायरेक्ट एंट्री का मौका, मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं