9830 करोड़ कमाकर ये है 2026 की नंबर 1 फिल्म, ना शाहरुख, ना आमिर और ना माइकल जैक्सन ना हॉरर, बच्चों की है मूवी

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बच्चों की है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 9830 करोड़ की कमाई हासिल की है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म टॉय स्टोरी 5 है
नई दिल्ली:

2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में क्या आप जानते हैं, जिसने 1000 या 2000 नहीं बल्कि 9830 करोड़ की कमाई दुनियभर में हासिल की थी. खास बात यह है कि ना तो यह शाहरुख खान, ना आमिर खान, ना माइकल जैक्सन और ना ही कोई हारर फिल्म है. यह बच्चों की फिल्म है, जिसने 209 करोड़ 25 लाख के बजट में 9830 करोड़ तक की कमाई हासिल की है. वहीं इस फिल्म को बच्चे से लेकर बूढ़े लोग भी देख सकते हैं. 

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 

हम बात कर रहे हैं 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ट्रॉय स्टोरी की, जो अब तक बनी सबसे महंगी एनिमेटेड फिल्मों में से एक है और यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से भी एक है. फिल्म का बजट 250 मिलियन डॉलर यानी 600 से 700 करोड़ बताया जा रहा है. जबकि फिल्म ने 9830 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, 18.29 करोड़ है कीमत, बालकनी से दिखता है समंदर

Advertisement

बच्चों की फिल्म है टॉय स्टोरी 5

टॉय स्टोरी 5 एक अमेरिकन एनिमेटेड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे पिक्सार एनिमेशन स्टूडियोज ने वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स के लिए तैयार किया गया है. फिल्म को एंड्रू स्टैनटन ने डायरेक्ट किया है. यह टॉय स्टोरी फिल्म सीरीज का पांचवा भाग है. जबकि 2019 में टॉय स्टोरी 4 रिलीज हुई थी. 

टॉय स्टोरी 5 की कहानी 

टॉय स्टोरी 5 की कहानी Andy के जाने के कई साल बाद की है. जहां Woody और उसके दोस्त नए मालिक Bonnie के साथ रह रहे हैं. जेसी, वुडी, बज़ लाइटईयर और बाकी खिलौने लिलीपैड (एक टैबलेट, जो बॉनी का नया पसंदीदा खिलौना है) के आने से पैदा हुई स्थिति का सामना करते हैं. फिल्म दोस्ती, परिवार, बदलते समय और 'खिलौनों की जिंदगी' के भावुक और मजेदार सफर पर को दिखाती है. 

Advertisement

टॉम हैंक्स ने दी है आवाज

टॉय स्टोरी 102 मिनट की फिल्म है, जो इंग्लिश भाषा में में रिलीज हुई थी. फिल्म में टॉम हैंक्स, टिम एलन और जोन कुसैक जैसे कलाकार अपनी पुरानी भूमिकाओं में आवाज दी है और उनके साथ कोनन ओ'ब्रायन, स्कारलेट स्पीयर्स, ग्रेटा ली, शेल्बी राबारा, माइकल-मिशेल हैरिस और क्रेग रॉबिन्सन भी अपनी आवाज दे रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- सोनू निगम को इस 31 साल पुराने गाने से मिली शोहरत, टीवी चैनलों पर था दिखाया जाता, पाकिस्तानी कवि की सच्ची कहानी पर है बना

Featured Video Of The Day
हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'ये है इनकी असलियत'
Topics mentioned in this article
Toy Story 5
Bollywood
Highest Grossing Movies
Toy Story 5 India Box Office