करवा चौथ के कलश में क्या-क्या डाला जाता है? जानिए करवा चौथ पूजा के लिए क्या चीजें चाहिए

इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, पूजा की थाली सजाती हैं. यहां जानिए करवा चौथ के कलश में क्या-क्या डाला जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करवा चौथ व्रत
file photo

हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी हेल्थ और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. ये व्रत सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होता है और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद पूरा होता है. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, पूजा की थाली सजाती हैं और करवा माता की कथा सुनती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ पूजा के कलश में क्या-क्या डाला जाता है?

करवा चौथ के कलश में क्या-क्या डालें?

करवा चौथ की पूजा में इस्तेमाल होने वाले करवा में जल भरना सबसे जरूरी माना जाता है. इसके अलावा सभी क्षेत्रों और परिवारों की अलग-अलग परंपरा थोड़ी अलग हो सकती है. आमतौर पर करवा चौथ के कलश में पानी, अक्षत, सिक्का, फूल और रोली डाली जाती है. इसके लिए सबसे पहले करवे में पानी भरें, क्योंकि इस पानी से ही चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है. इसके अंदर थोड़े से साबुत चावल रख सकते हैं. कई जगहों पर करवा में एक सिक्का डालने की परंपरा होती है. इसके अलावा पूजा के लिए फूलों और रोली का इस्तेमाल किया जाता है.

करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. पंचांग के मुताबिक, इस साल पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस दौरान महिलाएं भगवान गणेश, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा करती हैं. इसके साथ ही पूजा के समय करवा चौथ की कथा सुनने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने की परंपरा है.

करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा

करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा बेहद खास है. इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती हैं, जिसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और दूसरी खाने-पीने की चीजें शामिल होती हैं. कई परिवारों में इसके साथ कपड़े और शृंगार का सामान भी दिया जाता है. सरगी खाने के बाद महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- हथेली में ये त्रिकोण दिखे तो चमक सकती है किस्मत, जानें हाथ की रेखाओं में छुपे त्रिभुज उसका अर्थ

यह भी पढ़ें:- Kartik Maas 2026: 26 अक्टूबर से कार्तिक स्नान शुरू, जानिए ब्रह्म मुहूर्त और आंवला पूजा के नियम

Advertisement

यह भी पढ़ें:- घर पर अगरबत्ती कैसे बनाएं? गुलाब, गेंदे के फूल और आम के पत्तों से धूप बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
पंजाब में AAP सरपंच के भाई की फायरिंग में मौत, अज्ञात युवकों ने बरसाईं गोलियां
Topics mentioned in this article
Karwa Chauth
Karwa Chauth Puja

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं