भगवान विष्णु को मिला था पत्थर बनने का श्राप, जानें क्यों तुलसी के बिना अधूरी है श्रीहरि की पूजा

Vridna Jalandhar Katha: पौराणिक कथा के अनुसार, वृंदा के सतीत्व के कारण जलंधर को कोई हरा नहीं पा रहा था. भगवान विष्णु ने छल से उनका सतीत्व भंग किया तो क्रोधित वृंदा ने श्रीहरि को पत्थर बनने का श्राप दे दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन थीं वृंदा और कैसे हुआ जलंधर से विवाह
ndtv

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी रहती है. घरों में तुलसी की पूजा करने से लेकर शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह कराने तक, हर परंपरा के पीछे एक खास धार्मिक कथा जुड़ी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा बनने से पहले वृंदा नाम की एक पतिव्रता स्त्री थीं. उनके सतीत्व की शक्ति इतनी प्रभावशाली थी कि देवता भी उनके पति राक्षस जलंधर को पराजित नहीं कर पा रहे थे. पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने छल से वृंदा का सतीत्व भंग किया तो क्रोधित होकर उन्होंने श्रीहरि को पत्थर बनने का श्राप दे दिया था.

कौन थीं वृंदा और कैसे हुआ जलंधर से विवाह?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वृंदा का जन्म राक्षस कालनेमि के घर हुआ था. उनका विवाह दैत्यराज जलंधर से हुआ. वृंदा बेहद पतिव्रता स्त्री थीं. उनके सतीत्व के प्रभाव से जलंधर को ऐसी शक्ति प्राप्त थी कि देवता युद्ध में उसे हरा नहीं पा रहे थे. यही वजह थी कि जलंधर लगातार देवताओं को चुनौती देता रहता था.

वृंदा के सतीत्व को तोड़ने के लिए भगवान विष्णु ने रची माया

कथा के अनुसार, जलंधर माता पार्वती को पाने की इच्छा से भगवान शिव से युद्ध करने कैलाश पहुंच गया. जब माता पार्वती को उसकी मंशा का पता चला तो उन्होंने भगवान विष्णु से सहायता मांगी. जलंधर को हराने के लिए उसके सतीत्व का टूटना जरूरी था. ऐसे में भगवान विष्णु ने मुनि का रूप धारण किया और वृंदा के साामने पहुंचे. कथा में बताया जाता है कि भगवान ने अपनी माया से वृंदा को विश्वास दिलाया कि उनके पति जलंधर की मृत्यु हो चुकी है. इसके बाद उन्होंने जलंधर का रूप धारण कर लिया. वृंदा इस छल को पहचान नहीं पाईं और उनका सतीत्व भंग हो गया. इसी के साथ युद्ध में जलंधर की शक्ति समाप्त हो गई और भगवाान शिव ने उसका वध कर दिया.

ये भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी व्रत कथा

वृंदा ने भगवान विष्णु को क्यों दिया पत्थर बनने का श्राप?

जब वृंदा को भगवान विष्णु के छल का पता चला तो वह क्रोधित हो गईं. उन्होंने श्रीहरि को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया. इसके बाद वृंदा ने अपने प्राण त्याग दिए. मान्यता है कि जिस स्थान पर वृंदा सती हुई थीं, वहां तुुलसी का पौधा उग आया. भगवान विष्णु ने वृंदा को वरदान दिया कि वह हमेशा तुलसी के रूप में उनके साथ रहेंगी और उनकी पूजा तुलसी के बििना पूरी नहीं मानी जाएगी.

Advertisement

इसलिए भगवान विष्णु को प्रिय है तुलसी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने तुलसी को अपनी प्रिय बताया था. इसी वजह से उनकी पूजा में तुलसी दल चढ़ाने की परंपरा है. कार्तिक महीने में तुलसी पूजा और शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी विवााह कराने से सुख-समृद्धि आती है और भक्तों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है.

ये भी पढ़ें- 22 नवंबर से तुला में लौट रहे हैं शुक्र, इन 2 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
राहुल गांधी से पाकिस्तानी स्टूडेंट ने US में पूछा- "क्या कभी भारत-पाक करेंगे बात?"
Topics mentioned in this article
Tulsi Vivah

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं