Sagittarius Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में स्थानांतरण की स्थिति, पढ़ें धनु राशि का राशिफल

Sagittarius Tarot Card Horoscope 18 October: Nine of wands की ऊर्जा. कार्य क्षेत्र में तनाव का माहौल रह सकता है. आइए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sagittarius Tarot Card Rashifal: धनु राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Sagittarius Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: बार-बार किसी कार्य को लेकर योजनाओं में परिवर्तन लाने से परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा. कुछ महत्वपूर्ण बातों पर जीवनसाथी और परिवार के साथ बैठकर निर्णय लेने पड़ सकते हैं. व्यवहार में जल्दबाजी के चलते परिवार के बड़े बुजुर्ग धीमी गति से कार्य करने की बात कर सकते हैं. प्रिय के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर विचार कर सकते हैं. जल्द ही किसी बड़े धार्मिक आयोजन में परिवार के सभी सदस्यों के साथ शामिल होंगे. 

व्यवसायिक/ Professional:- व्यावसायिक और व्यक्तिगत का जीवन को पृथक करें. सारे क्षेत्र में किसी अधिकारी के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते अफवाहें फैल सकती हैं. इन अफवाहों का खंडन कर सकते हैं. स्थितियों में हो रहे परिवर्तन को नजर अंदाज न करें. लोगों की बातों में छुपी उनकी मंशा को समझने की कोशिश करें. कार्य क्षेत्र में अचानक से स्थानांतरण की सूचना परेशान कर सकती है. उच्च अधिकारी से इस विषय पर बातचीत करेंगे. 

स्वास्थ्य/Health:- कमर दर्द की शिकायत कुछ समय से बढ़ सकती है. उठने-बैठने के तरीके और खान-पान में बदलाव ला सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- संतान की कुछ इच्छाओं को पूरा करना पड़ सकता है. इस समय बजट को पुनः व्यवस्थित करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:- दूर के रिश्तेदारों से लंबे समय बाद मुलाकात परिवार में उत्साह का माहौल बनाएगी. परिवार के छोटे सदस्य के विवाह की तैयारियां हो सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता में दुर्गा पंडाल गिरने से 19 लोगों की मौत | Breaking News
Topics mentioned in this article
Sagittarius Aaj Ka Rashifal
Dhanu Rashifal Aaj
Tarot Card Rashifal
Aaj Ka Rashifal

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं