Aquarius Tarot Card Rashifal: पुरानी गलतियों के दोहराव से बचें, पढ़ें कुंभ राशि का राशिफल

Aquarius Tarot Card Horoscope 18 October: Nine of swords की ऊर्जा. बढ़ा चढ़ाकर बातों को प्रस्तुत करने से बचें. आइए जानते हैं कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Aquarius Tarot Card Horoscope: कुंभ राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Aquarius Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी निजी कार्य के अधूरे होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है. किसी पुरानी बात को लेकर मन में व्यर्थ के तनाव और परेशानियां बढ़ सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करने की आदत में बदलाव लाएं. जो स्थिति सामने है, पहले उसमें सुधार लाने की कोशिश करें. भविष्य में होने वाले कार्य को लेकर अभी से परेशान ना हों. परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें. बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. समय-समय पर अपना सहयोग उनके कार्यों को पूरा करने में दे सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:- कार्य क्षेत्र में आए नए अधिकारी के साथ काफी गहमागहमी हो सकती है. अचानक से काफी जिम्मेदारियां सामने आने से परेशानी महसूस करेंगे. इस बात को लेकर अधिकारी से चर्चा करना तनाव को बढ़ा सकता है. अपने व्यवहार में आ रहे परिवर्तनों को संतुलित करें. व्यर्थ की बातों को लेकर किसी के भी साथ रिश्ते खराब ना करें. जो बीत चुका है, उन बातों को व्यावसायिक जीवन में दोहराने से बचे. 

स्वास्थ्य/Health:- मीठी और खट्टी चीजों का ज्यादा सेवन न करें. मौसम में आ रहा बदलाव खांसी जुकाम और बुखार की समस्या ला सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- भविष्य की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाकर छोटे धन निवेश पर विचार करेंगे. 

Advertisement

रिश्ते/Relationship:- जिन लोगों के साथ आपका व्यवहार पूर्व से अच्छा नहीं है. उन लोगों के साथ व्यवहार बेहतर करने का प्रयास करने की पहल कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पंडाल गिरने से 17 लोगों की मौत, ग्राउंड रिपोर्ट से समझें हालात
Topics mentioned in this article
Aquarius Aaj Ka Rashifal
Kumbh Rashifal Aaj
Tarot Card Rashifal
Aaj Ka Rashifal

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं