आज से शुरू हुआ शादियों का मुहूर्त, नवंबर-दिसंबर में 11 दिन बजेंगी शहनाइयां, यहां देखें इस साल शादियों की तारीखें

देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के जागने के बाद मांगलिक कार्यों का रास्ता खुल जाता है. आइए जानते हैं इस साल नवंबर-दिसंबर में शादी के लिए कौन-कौन सी तारीखें शुभ रहेंगी-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नवंबर-दिसंबर में शादी के लिए शुभ तारीखें
(Photo Credit: NDTV)

आज यानी 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है. हिंदू धर्म में इस एकादशी तिथि का विषेश महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं. इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और गृह प्रवेश सहित दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. इसके साथ ही आज से शादियों का मुहूर्त भी शुरू हो गया है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नवंबर-दिसंबर में शादी के लिए कुल 11 शुभ तिथियां मिल रही हैं. आइए जानते हैं कि नवंबर और दिसंबर में किन-किन तारीखों पर विवाह करना शुभ रहेगा-

नवंबर 2026 में शादी के लिए शुभ तारीखें

पंचांग के अनुसार, नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में शादी के लिए चार शुभ तिथियां हैं- 

  • 21 नवंबर 2026, शनिवार
  • 24 नवंबर 2026, मंगलवार
  • 25 नवंबर 2026, बुधवार
  • 26 नवंबर 2026, गुरुवार
दिसंबर 2026 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

वहीं, दिसंबर 2026 में शादी के लिए कुल 7 तिथि शुभ रहेंगी-

  • 2 दिसंबर 2026, बुधवार
  • 3 दिसंबर 2026, गुरुवार
  • 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार
  • 5 दिसंबर 2026, शनिवार
  • 6 दिसंबर 2026, रविवार
  • 11 दिसंबर 2026, शुक्रवार
  • 12 दिसंबर 2026, शनिवार

इस तरह नवंबर और दिसंबर को मिलाकर विवाह के कुल 11 शुभ अवसर मिलेंगे. 12 दिसंबर को इस साल का आखिरी विवाह मुहूर्त रहेगा. इसके बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा. खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास शुरू हो जाता है. इस साल 16 दिसंबर 2026 को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही धनु खरमास लग जाएगा. खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे शुभ संस्कार नहीं किए जाते हैं. सूर्य देव 14 जनवरी 2027 तक धनु राशि में रहेंगे. इसके बाद मकर संक्रांति के साथ खरमास समाप्त होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- बिना पंडित के घर पर तुलसी विवाह कैसे करें? ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र कांबले ने बताई तुलसी विवाह की सारी विधि

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी से पाकिस्तानी स्टूडेंट ने US में पूछा- "क्या कभी भारत-पाक करेंगे बात?"
Topics mentioned in this article
Faith News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं