पूजा घर में भूलकर भी ना रखें मूर्तियों के ये जोड़े, एस्ट्रोलॉजर साक्षी संजीव ठाकुर ने बताया

मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी संजीव ठाकुर ने पूजा घर से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम बताए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पूजा घर से जुड़े वास्तु के नियम
(Photo Credit: Instagram)

हिंदू धर्म में पूजा घर को बेहद पवित्र स्थान माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में भगवान का मंदिर होता है और रोज भगवान की पूजा होती है, वहां सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है. अब, कई लोग श्रद्धा के कारण अपने मंदिर में देवी-देवताओं की कई मूर्तियां रख लेते हैं. उन्हें लगता है कि जितनी ज्यादा मूर्तियां होंगी, घर में उतनी ही सुख-समृद्धि आएगी. लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पूजा घर में मूर्तियों की संख्या से ज्यादा जरूरी उनका सही तरीके से रखा जाना है. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी संजीव ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पूजा घर से जुड़ी ऐसी ही कुछ जरूरी बातें बताई हैं. आइए जानते हैं इस बारे में- 

पूजा घर से जुड़े वास्तु के नियम

एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, घर के मंदिर में एक ही देवी-देवता की दो मूर्तियां नहीं होनी चाहिए. कई बार लोग श्रद्धा के कारण भगवान की नई मूर्ति घर ले आते हैं और पुरानी मूर्ति को भी मंदिर में ही रखे रहते हैं. ऐसे में धीरे-धीरे पूजा घर में एक ही देवी-देवता की कई मूर्तियां जमा हो जाती हैं. ऐसा करने से बचें. इससे उल्टा प्रभाव पड़ सकता है.

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, खासतौर पर घर के मंदिर में दो गणेश जी या दो लक्ष्मी माता की मूर्तियां एक साथ रखने से बचना चाहिए. दो लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति एक साथ रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है. इसी तरह कभी भी अपने पूजा घर में दो शंख एक साथ न रखें.

अगर दो मूर्ति हैं, तो क्या करें?

एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, अगर आपके घर के मंदिर में एक ही भगवान की दो या कई मूर्ति हैं, तो केवल एक ही मूर्ति को मंदिर में रहने दें. अन्य मूर्तियों को आप श्रद्धा के साथ घर के पास किसी मंदिर में दे सकते हैं या जल में प्रवाहित कर सकते हैं. 

Advertisement

इससे अलग यदि कोई मूर्ति खंडित हो गई है, तो अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार उचित विधि जानकर उसका सम्मानपूर्वक निपटान करें. इसके साथ ही रोज अपने घर के मंदिर की सफाई करें और पूजा से पहले गंगाजल का छिड़काव कर पूजा स्थल को शुद्ध जरूर करें. 

यहां देखें वीडियो- 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- पूजा करते समय जम्हाई आना शुभ होता या अशुभ? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया पूजा करते हुए उबासी आने का मतलब
 

Featured Video Of The Day
Shiva Sharma Case : श्रद्धा दुबे को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया!
Topics mentioned in this article
Faith News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं