हथेली के चंद्र पर्वत पर दिखें ये 3 निशान तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, हस्तरेखा में माना जाता है शुभ

हस्तरेखा में चंद्र पर्वत का क्या है महत्व? जानें किन 3 शुभ निशानों से मिलता है विदेश यात्रा, पैसा और तरक्की का योग.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चंद्र पर्वत के चिह्न क्या बताते हैं?
NDTV

हमारी हथेली की लकीरों और उभारों में बहुत कुछ छिपा होता है. हस्तरेखा शास्त्र में हर छोटे-बड़े चिह्न का अपना मतलब बताया गया है और इन्हीं में से एक है चंद्र पर्वत. कई लोग मानते हैं कि अगर इस जगह पर कुछ खास आकृतियां बन जाएं, तो इंसान की सोच, सफर और तरक्की की दिशा बदल सकती है. आइए जानते हैं कि यह हिस्सा कहां होता है और किन तीन निशानों को काफी शुभ माना जाता है.

हथेली में कहां होता है चंद्र पर्वत?

अपनी हथेली को देखें और छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से पर नजर डालें. कलाई के ठीक ऊपर, बाहरी किनारे की तरफ जो हल्का उभरा हुआ भाग दिखता है, उसे ही चंद्र पर्वत कहते हैं. इसे कल्पना, भावनाओं और यात्राओं से जोड़कर देखा जाता है. जब इस उभार पर कोई साफ रेखा या आकृति बनती है, तो हस्तरेखा के जानकार उसे खास महत्व देते हैं.

शुभ या अशुभ का पता कैसे करें?

अगर किसी के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत के पास से शुरू होती है, तो इसे एक अच्छा संकेत माना जाता है. ऐसे लोगों की किस्मत अक्सर तब चमकती है जब वे अपने जन्मस्थान या घर से दूर जाकर काम करते हैं. कामकाज में दूसरों का साथ भी इन्हें आसानी से मिल जाता है. जीवनसाथी या पार्टनर का सहयोग भी इनके आगे बढ़ने में बड़ी भूमिका निभाता है. चंद्र पर्वत पर साफ बना त्रिकोण रचनात्मकता की निशानी माना जाता है. जिनकी हथेली में यह निशान होता है, उनकी सोच भीड़ से थोड़ी अलग होती है. वे नए आइडिया आजमाने और थोड़ा रिस्क लेने से नहीं घबराते, लेखन, संगीत, कला या मीडिया से जुड़े कामों में ऐसे लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं.विदेश यात्रा या बाहर बसने के योग भी इससे जुड़कर देखे जाते हैं. हस्तरेखा में मछली का निशान वैसे ही काफी खास माना जाता है, लेकिन जब यह चंद्र पर्वत पर हो तो इसकी चर्चा और बढ़ जाती है. इसे मान-सम्मान, आर्थिक मजबूती और अचानक मिलने वाले अवसरों से जोड़ा जाता है. माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति को अपने काम के दम पर पहचान मिलती है. विदेश से जुड़े व्यापार या अवसरों में भी इन्हें फायदा मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: 22 नवंबर से तुला में लौट रहे हैं शुक्र, 40 दिन तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत लेकिन 2 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का हुआ तिलक समारोह, तस्वीरें आई सामने
Topics mentioned in this article
Hast Rekha

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं