Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पहली बार व्रत रख रही हैं? सरगी से लेकर चांद देखने तक जानें जरूरी बातें

Karwa Chauth Date 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर गुरुवार को रखा जाएगा. पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं सरगी, पूजा की थाली, व्रत कथा और चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि जान लें. व्रत के दौरान सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य
ndtv

करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए खास त्योहार है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं. अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो सरगी खाने से लेकर पूजा की थाली सजाने और चंद्रमा को अर्घ्य देने तक की परंपराओं को जानना जरूरी है. साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर गुरुवार को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं को किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत

पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करती हैं और सरगी ग्रहण करती हैं. इसके बाद व्रत शुरू होता है. दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को पूजा की जाती है और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है.

सरगी में क्या खाएं?

करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा है. कई परिवारों में सास अपनी बहू को सरगी देती हैं. इसमें फल, दूध, मेवे, मिठाई और दूसरी खाने की चीजें शामिल की जाती हैं. पहली बार व्रत रख रही महिलाएं सरगी में पौष्टिक चीजें शामिल कर सकती हैं, ताकि दिन की शुरुआत अच्छी तरह हो सके. सरगी की परंपरा और उसमें रखी जाने वााली चीजें परिवार के अनुसार अलग हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन होती है मां स्कंदमाता की पूजा, यहां पढ़ें मां स्कंदमाता चालीसा, मां की आरती और मंत्र

Advertisement

पूजा की थाली में क्या रखें?

करवा चौथ की पूजा के लिए करवा, दीपक, रोली, अक्षत, फूल, धूप, फल और मिठाई रख सकते हैं. चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए पानी का पात्र और परंपरा के अनुसार छलनी भी तैयाार रखें. शाम को महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर पूजा करती हैं और करवाा चौथ की कथा सुनती हैं.

चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत?

करवा चौथ में चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है. चांद निकलने के बाद महिलाएं उसे अर्घ्य देती हैं और पूजा करती हैं. कई परिवारों में छलनी से चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखने की परंपरा है. इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला जााता है. चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार अलग हो सकता है.

Advertisement

पहली बार व्रत रख रही हैं तो सेहत का रखें ध्यान

व्रत के दौरान अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. यदि आपको कोई बीमारी है, नियमित दवा लेते हैं या डॉक्टर ने लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने से मना कियाा है तो निर्जला व्रत रखने से पहले चिकित्सकीय सलाह लें. आस्था के साथ सेहत का ध्यान रखनाा भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 15 October 2026: ललिता पंचमी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Featured Video Of The Day
CEC Controversy: Supreme Court ने Rahul Gandhi को क्यों लगाई फटकार? | Gyanesh Kumar | Mic On Hai
Topics mentioned in this article
Karwa Chauth Date 2026
Karwa Chauth
Karwa Chauth  Kirodi Lal Meena Gave Gift To Golma Devi