Karwa Chauth 2026: 28 या 29 अक्टूबर कब है करवा चौथ? नोट कर लें पूजा से लेकर बायने तक की जरूरी सामग्री लिस्ट

हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
करवा चौथ कब है?
Photo Credit: NDTV

Karwa Chauth 2026: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बेहद खास और पवित्र माना जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होने वाला ये व्रत रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद संपन्न होता है. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, पूजा की थाली सजाती हैं और करवा माता की कथा सुनती हैं. कई महिलाओं के बीच करवा चौथ की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. इसी कड़ी में आज हम आपको करवा चौथ की सही तारीख और पूजा से लेकर बायने तक की जरूरी सामग्री लिस्ट बताने जा रहे हैं.

28 या 29 अक्टूबर कब है करवा चौथ? 

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 29 अक्टूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ के कलश में क्या-क्या डाला जाता है? जानिए करवा चौथ पूजा के लिए क्या चीजें चाहिए

करवा चौथ की पूजा के लिए जरूरी सामग्री

  • करवा और उसका ढक्कन (मिट्टी, पीतल या तांबे का)
  • पूजा की थाली
  • करवे की सींकें
  • छलनी
  • जल का कलश
  • पान
  • देसी घी
  • शहद
  • पिसी हुई चीनी
  • रोली
  • कुमकुम
  • मौली
  • चंदन
  • अक्षत
  • फूल
  • माला
  • दूर्वा
  • हल्दी
  • फल और मिठाई
  • आटा की लोई
  • थोड़े चावल
  • दीपक
  • अगरबत्ती या धूपबत्ती

चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जरूरी चीजें

  • छलनी
  • करवा
  • छोटा दीपक
  • कलावा
  • साफ जल

बायने की जरूरी चीजें

  • श्रृंगार का सामान
  • फल 
  • मिठाई
  • वस्त्र
  • करवा
  • दक्षिणा
  • मीठे पकवान
  • सूखे मेवे

यह भी पढ़ें: Diwali 2026: 8 या 9 नवंबर कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें लक्ष्मी पूजा का सही दिन

Advertisement
Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव : क्या ओवैसी की एंट्री से BJP को फायदा?
Topics mentioned in this article
Karwa Chauth 2026
Faith News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं