Govardhan Puja 2026 Date and Time LIVE Updates: हर साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार ये पावन त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है. आमतौर पर गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है लेकिन इस साल त्योहार की सही तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है. इसी कड़ी में आज हम आपको गोवर्धन पूजा की सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त समेत जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं.
गोवर्धन पूजा तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर होगा.
9 नवंबर को क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
अगर आप आज 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा करने का विचार कर रहे हैं, तो कुछ पंचांगों में प्रतिपदा तिथि आरंभ होने के बाद सायंकाल या गोधूलि बेला में पूजा करने का उल्लेख मिलता है. उज्जैन, इंदौर, मुंबई समेत कुछ स्थानों पर स्थानीय पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का शुभ समय सायं 5:30 बजे से 5:56 बजे तक माना गया है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक के समय को भी पूजा के लिए शुभ माना जाता है.
गोवर्धन पूजा से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन पूजा के दौरान जपें ये विशेष मंत्र
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: यहां पढ़ें गोवर्धन पूजा की कथा
गोवर्धन पूजा करने के पीछे धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण इंद्र का अभिमान चूर करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की इंद्र से रक्षा की थी. माना जाता है कि इसके बाद भगवान कृष्ण ने स्वंय कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन 56 भोग बनाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का आदेश दिया दिया था. तभी से गोवर्धन पूजा की प्रथा आज भी कायम है और हर साल गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है.
Govardhan Puja 2026 LIVE: गोवर्धन पूजा में क्या भोग लगाएं?
गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित करने की परंपरा है. श्रद्धालु अपनी क्षमता और श्रद्धा के अनुसार साग, दाल, चावल, कढ़ी समेत कई प्रकार के भोजन तैयार करके अन्नकूट का भोग लगाते हैं. इसके साथ ही खीर, पूरी, हलवा, पेड़ा, बर्फी, लड्डू और जलेबी जैसी मिठाइयों का भी विशेष महत्व माना जाता है.
फलों में अनार, सीताफल, केला आदि अर्पित किए जा सकते हैं, जबकि सब्जियों में मूली, बैंगन, हरी सब्जियां और अन्य मौसमी उपज शामिल की जाती है. इसके अलावा चटनी, मुरब्बा और खट्टे-मीठे व्यंजनों को भी भोग का हिस्सा बनाया जा सकता है.
मान्यता है कि अन्नकूट में जितने अधिक प्रकार के भोजन और पकवान श्रद्धापूर्वक अर्पित किए जाते हैं, उतना ही यह उत्सव भव्य माना जाता है. इसलिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार विविध प्रकार के ताजे व्यंजन, मिष्ठान और खाद्य पदार्थ तैयार कर गोवर्धन महाराज को अर्पित करने की परंपरा निभाई जाती है.
Govardhan Puja 2026 LIVE: करें इन मंत्रों का जाप
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे॥
'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम्।'
Govardhan Puja 2026 LIVE: पूजा के दौरान करें ये आरती
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
तेरी सात कोस की परिक्रमा,
और चकलेश्वर विश्राम।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
तेरे गले में कंठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झांकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
गिरिराज धरन प्रभु तेरी शरण,
करो भक्त का बेड़ा पार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: कैसे करें गोवर्धन पूजा? जानिए विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं. इसे फूलों और पत्तिियों से सजाएं. पास में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें. रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीपक से पूजाा करें. भगवान को फल, मिठाई और अन्नकूट का भोग लगाएं. इसके बाद गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करें.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: शुरु हो गया गोवर्धन पूजा का आज का शुभ मुहूर्त
अगर आप आज 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा करने का सोच रहे हैं, तो कुछ पंचांगों में प्रतिपदा तिथि आरंभ होने के बाद सायंकाल या गोधूलि बेला में पूजा करने का उल्लेख मिलता है. उज्जैन, इंदौर, मुंबई समेत कुछ स्थानों पर स्थानीय पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का शुभ समय सायं 5:30 बजे से 5:56 बजे तक माना गया है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक के समय को भी पूजा के लिए शुभ माना जाता है.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन पूजा में कितनी बार परिक्रमा लगानी चाहिए?
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, गोवर्धन पूजा में गोबर से बनी आकृति की सात परिक्रमा लगाने की परंपरा है. परिक्रमा हमेशा दक्षिणावर्त यानी घड़ी की दिशा में करनी चाहििए. इस दौरान गोवर्धन पर्वत दाईं ओर रहना चाहिए. हाथ में लोोटा लेकर जल या दूध की पतली धारा गिराते हुए परिक्रमा करें. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करें.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: तुरंत न हटाएं गोवर्धन की आकृति
गोवर्धन पर्वत की पूजा संपन्न होने के बाद उसे तुरंत हटाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. कई घरों में इसे पूरी रात वहीं स्थापित रहने दिया जाता है और अगले दिन विधि-विधान के साथ हटाया जाता है. हालांकि, यह परंपरा हर क्षेत्र और परिवार में अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में अपने परिवार के बुजुर्गों या स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की परंपरा का पालन करना उचित माना जाता है. इससे धार्मिक मान्यताओं और पारिवारिक परंपराओं का सम्मान बना रहता है. पूजा के बाद उपयोग किए गए गोबर को सम्मानपूर्वक संभालना चाहिए. इसे सुखाकर उपले बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, पूजा सामग्री को सीधे कूड़े में फेंकने के बजाय मिट्टी या खाद में मिलाकर उसका उचित विसर्जन करना बेहतर माना जाता है.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: तुलसी दल अर्पित करना न भूलें
भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट, मक्खन, मिश्री और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है. वैष्णव परंपरा में भोग के साथ तुलसी दल चढ़ाने को अत्यंत शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के बिना श्रीकृष्ण को अर्पित किया गया भोग पूर्ण नहीं माना जाता. इसलिए पूजा की तैयारी करते समय ताजी और स्वच्छ तुलसी की पत्तियां अवश्य रखनी चाहिए. भोग में केवल ताजा और शुद्ध भोजन ही अर्पित करें तथा बासी या जूठे खाद्य पदार्थों को चढ़ाने से बचें. अन्नकूट के लिए अपनी क्षमता के अनुसार घर में बने ताजे पकवानों का भोग लगाया जा सकता है. पूजा संपन्न होने के बाद इस प्रसाद को परिवार, रिश्तेदारों और अन्य श्रद्धालुओं में बांटना भी शुभ माना जाता है.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: पूरी श्रद्धा से बनाएं गोवर्धन पर्वत की आकृति
गोवर्धन पर्वत बनाते समय गोबर से उसकी आकृति पूरी श्रद्धा और साफ-सफाई के साथ तैयार करनी चाहिए. ध्यान रखें कि पर्वत का निर्माण अधूरा न छोड़ा जाए. परंपराओं के अनुसार, कई स्थानों पर इसे पर्वत के रूप में तो कहीं लेटे हुए मानव के स्वरूप में बनाया जाता है. कई परिवार गोवर्धन पर्वत के आसपास गाय, बछड़े, पेड़-पौधे और ग्रामीण जीवन से जुड़ी आकृतियां भी बनाते हैं. इसके साथ भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित की जा सकती है, जिससे पूजा का महत्व और बढ़ जाता है. पूजन के दौरान रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीप अर्पित कर विधिवत पूजा की जाती है. कुछ क्षेत्रों में पूजा करते समय पश्चिम दिशा की ओर मुख रखने की परंपरा भी प्रचलित है, लेकिन इसे सभी जगहों पर अनिवार्य नियम नहीं माना जाता. स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की विधि में थोड़ा अंतर हो सकता है.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन पूजा में करें साथ-सुथरे और ताजे गोबर का इस्तेमाल
गोवर्धन पर्वत बनाने के लिए साफ-सुथरे और ताजे गाय के गोबर का उपयोग करना परंपरागत रूप से शुभ माना जाता है. ध्यान रखें कि गोबर ऐसी जगह से लिया जाए जहां उसमें मिट्टी, कचरा या किसी प्रकार की अशुद्धि न मिली हो. साथ ही, जूते-चप्पलों के संपर्क में आए गोबर का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए. पूजा की तैयारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. गोबर इकट्ठा करने के बाद हाथों को अच्छी तरह धो लें और जिस स्थान पर पूजा होनी है उसे भी साफ रखें. इससे पूजा स्थल की पवित्रता बनी रहती है. अधिकतर परिवार गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि इसे धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व दिया जाता है. हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में पूजा की परंपराएं एवं रीति-रिवाज भिन्न हो सकते हैं.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन पूजा की सामग्री
- रोली
- अक्षत
- चावल
- बताशा
- नैवेद्य
- मिठाई
- गंगाजल
- पान
- फूल
- खीर
- सरसों के तेल का दीपक
- गाय का गोबर
- गोवर्धन पर्वत की फोटो
- दही
- शहद
- धूप-दीप
- कलश
- केसर
- फूल की माला
- कृष्ण जी की प्रतिमा या तस्वीर
- गोवर्धन पूजा की कथा की किताब
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: श्री कृष्ण की आरती (Shri Krishna Aarti)
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली; भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक,
ललित छवि श्यामा प्यारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की।
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै; बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग;
अतुल रति गोप कुमारी की॥ श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा; बसी सिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच;
चरन छवि श्रीबनवारी की॥ श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू।
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू; हंसत मृदु मंद,चांदनी चंद, कटत भव फंद।।
टेर सुन दीन भिखारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन पूजा के दौरान जपें ये विशेष मंत्र
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन महाराज की आरती (Govardhan Maharaj Ki Aarti)
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
तेरी सात कोस की परिक्रमा,
और चकलेश्वर विश्राम।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
तेरे गले में कंठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झांकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
गिरिराज धरन प्रभु तेरी शरण,
करो भक्त का बेड़ा पार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन पूजा पर करें इन मंत्रों का जाप
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण
कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे॥
'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम्।'
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन पूजा की कथा
गोवर्धन पूजा करने के पीछे धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण इंद्र का अभिमान चूर करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की इंद्र से रक्षा की थी. माना जाता है कि इसके बाद भगवान कृष्ण ने स्वंय कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन 56 भोग बनाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का आदेश दिया दिया था. तभी से गोवर्धन पूजा की प्रथा आज भी कायम है और हर साल गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: गोवर्धन के गोबर में क्यों लगाई जाती है करवा चौथ की सफेद सींक
धार्मिक परंपरा के अनुसार, गोवर्धन पूजा के बाद गोबर में करवा चौथ में इस्तेमाल की गई सफेद सींकें लगाई जाती हैं. इसके ऊपर सरसों के तेल का दीीपक जलाने की भी परंपरा है. इसके बाद गोबर को घर के किसी साफ स्थान पर सुुरक्षित रख सकते हैं.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: क्या है गोवर्धन पूजा की पूजा विधि?
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं. इसे फूलों और पत्तियों से सजाएं. पास में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें. रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीपक से पूजा करें. भगवान को फल, मिठाई और अन्नकूट का भोग लगाएं. इसके बाद गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करें.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: क्या है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त?
- सुबह का शुभ मुहूर्त: 6:41 से 8:51 बजे तक
- शाम का गौधूलि मुहूर्त: 5:30 से 5:56 बजे तक
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: क्या है गोवर्धन पूजा की सही तिथि और तारीख?
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को ही गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी.