आखिर छठ पर अपने घर लौटने के लिए लोग क्यों बेचैन रहते हैं?

कभी सोचा है छठ पूजा पर घर जाने के लिए लोग इतने एक्साइटेड और खुश क्यों रहते हैं? यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छठ पूजा में घर जाना क्यों जरूरी है?
NDTV

दफ्तर की फाइलों के बीच उलझे मन और रेलवे ऐप पर बार-बार रिफ्रेश होते उस 'वेटिंग' स्टेटस के बीच, एक बेटे या बेटी का समय सिर्फ सोच में कट जाता है कि इस बार घर जा पाऊंगा/ पाऊंगी या नहीं. भागदौड़ भरी जिंदगी में जब भी मां का फोन आता है, तो बात सिर्फ एक ही बिंदु पर आकर टिक जाती है 'बेटा, इस बार कब आ रहे हो?' दूसरी तरफ, गांव के घरों में छठ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. आंगन में गेहूं धोकर धूप में सुखाए जा रहे हैं, सूप और पूजन सामग्री की फेहरिस्त तैयार हो रही है. पूर्वांचल और बिहार के लाखों परिवारों के लिए यह महापर्व सिर्फ कैलेंडर की तारीखें नहीं, बल्कि अपनों के उस व्याकुल इंतजार का नाम है जो सालभर से परदेस में बैठे अपने बच्चों की राह ताक रहा होता है.

बचपन में छठ का मतलब ही कुछ और था, नए कपड़े, खरना की मीठी खीर, घी की खुशबू वाला ठेकुआ और घाट पर पटाखे देखना. आज सालों बाद जब घर लौटते हैं, तो सब कुछ बदला हुआ लगता है. परदेस में नौकरी और सैलरी के साथ हमेशा EMI और करियर की टेंशन रहती है, लेकिन गांव पहुंचते ही ये सब खत्म हो जाता है. वहां कोई आपको आपके पद से नहीं, बल्कि बचपन वाले प्यार भरे नाम से बुलाता है. छठ गीत सुनते ही बचपन की सारी यादें ताजा हो जाती हैं।ये सिर्फ छुट्टी नहीं है. ये अपनी जड़ों से फिर से जुड़ने का मौका है और बूढ़े होते मां-बाप का बोझ थोड़ा हल्का करने का मौका है ताकि जब मां पानी से बाहर निकलें, तो उनका हाथ पकड़ने के लिए उनका बेटा-बेटी वहीं खड़ा हो.

छठ पूजा की सामग्री:

  1. इस महापर्व को विधि-विधान से संपन्न करने के लिए निम्नलिखित पूजन सामग्रियों का संकलन करना जरूरी होता है,
  2.  मौर या बांस के सूप और टोकरी: प्रसाद और फल रखने के लिए नए सूप और दउरे.
  3. ताजे फल: केला, सेब, संतरा, सिंघाड़ा, डाभ और कद्दू नहाय-खाय के लिए.
  4. नया चावल, शुद्ध गाय का घी, गुड़, गेहूं और सेंधा नमक.
  5. इलायची, लौंग, और मनपसंद मेवे ठेकुआ बनाने के लिए.
  6.  प्रसाद पकाने के लिए नया चूल्हा और पीतल या मिट्टी के बर्तन.
  7. दीप सामग्री: बड़े आकार के दीपक, रूई, और पर्याप्त तेल या घी.

इसे भी पढ़ें: Nahay Khay Chhath 2026: छठ पूजा नहाय-खाय पर क्या बनता है? जानें पूजा की विधि और नियम

Featured Video Of The Day
असदुद्दीन ओवैसी, चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, CM चेहरे का भी ऐलान! यूपी में नया मोर्चा तैयार
Topics mentioned in this article
Chhath Puja 2026
Nahay Khaay
Chhath Puja Story
Chhath Puja 2026 Bhajan
Chhath Puja Ki Katha

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं