अक्सर हम अपनी बात मनवाने के लिए अपनी आवाज ऊंची करने लगते हैं, है ना? लेकिन सच तो यह है कि जब आप चिल्लाने लगें, तो समझ लीजिए कि आप जीत नहीं रहे, बल्कि अपनी हार की नींव रख रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दुनिया में हुकूमत आवाजें नहीं, बल्कि गहरी सोच और विज़न रखने वाले लोग करते हैं.
आज के दौर में किसी से लड़ पड़ना या झगड़ना सबसे आसान काम है पर बिना लड़े, बिना किसी को डराए और बिना किसी का अपमान किए अपनी बात सामने वाले के मन में उतार देना ही असली आर्ट है. यही काबिलियत आचार्य चाणक्य की सबसे बड़ी ताकत थी. उनका साफ मानना था कि जो इंसान अपनी जुबान पर लगाम नहीं रख सकता, वो दुनिया में किसी भी चीज पर कंट्रोल नहीं कर सकता.
अगर आप बिना लड़े अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो चाणक्य की बताई ये 7 बातें जरूर फॉलो करें.
ताकत का ढिंढोरा मत पीटिए;
दुनिया कहती है कि अपनी पावर दिखाओ, चिल्लाकर अपनी प्रेजेंस साबित करो. लेकिन चाणक्य नीति कहती है कि एक कदम पीछे हटिए. सबसे बड़ी ताकत वो नहीं होती जो कान के परदे फाड़ दे, बल्कि वो होती है जो बिना कुछ बोले ही कमरे के माहौल और एनर्जी को पूरी तरह बदल दे, जो इंसान बार-बार ये कहता फिरे कि 'मैं ये कर सकता हूं', वो शायद कुछ हद तक बहादुर हो, लेकिन उसकी वो बहादुरी बहुत कच्ची होती है. असली पावर वो है जिसे शब्दों में बयान करने की जरूरत ही न पड़े; आपके काम और आपके परिणाम खुद-ब-खुद चीख-चीखकर बोलें.
बोलने से पहले सामने वाले को भांपिए:
शब्द चाहे जितने भी अच्छे हों, उनका असर पूरी तरह इस बात पर टिकता है कि सामने वाला इंसान इस वक्त किस दिमागी हालात में है. किसी डरे हुए शख्स को तर्कों से पहले सुरक्षा का भरोसा चाहिए होता है. कोई ईगो वाला इंसान है, तो उसे सबसे पहले सम्मान चाहिए. वहीं कोई सुस्त या डीमोटिवेटेड है, तो उसे इंर्पोटेंस महसूस करानी पड़ती है, जो इंसान इस बैकग्राउंड को समझे बिना कुछ भी बोल देता है, वह अपनी सही बात का भी रायता बना देता है.
अपनी बात को सुझाव की तरह रखिए:
किसी को डायरेक्ट हुक्म देना उसके अहंकार को ठेस पहुंचाता है और जब किसी का ईगो हर्ट होता है, तो वो कभी भी पूरी शिद्दत और ईमानदारी से काम नहीं कर सकता. वहीं, जब आप अपनी बात को एक सुझाव या सलाह के लहजे में रखते हैं, तो सामने वाले को वह विचार अपना सा लगने लगता है और फिर वह खुद अपनी मर्जी से उसे पूरा करने में जान लगा देता है.
हर छोटी-मोटी बात पर बहस मत कीजिए:
जिंदगी में हर बहस को जीतना जरूरी नहीं होता. कई बार आप बहस के तर्क तो जीत जाते हैं, लेकिन उस चक्कर में अपने सबसे करीबी रिश्ते हमेशा के लिए हार बैठते हैं और इस प्रैक्टिकल दुनिया में जीता हुआ कोई रिश्ता, किसी भी जीते हुए तर्क से कहीं ज्यादा कीमती होता है. कभी भी सामने वाला गुस्से में दिखे, तो बेहतर यही है कि आप खामोश रहें. उस वक्त सामने वाले के भीतर तर्कों की जगह सिर्फ आग सुलग रही होती है.
हर बात मत कहिए:
हर सच हर मौके के लिए मुफीद नहीं होता. गलत समय पर बोला गया सौ फीसदी सही सच भी बेमतलब या गलत साबित हो जाता है. कुछ बातें ऐसी होती हैं जो सही वक्त का इंतजार मांगती हैं जो इंसान हर बात तुरंत मुंह पर बोल देने की आदत रखता है, वो धीरे-धीरे अपनी वैल्यू और अपना असर दोनों खो बैठता है अपनी बात का असली जादू तभी चलता है जब आप सही मौके पर तीर छोड़ते हैं.
सामने वाले के लिए वापसी का रास्ता हमेशा खुला छोड़िए:
जब आप किसी व्यक्ति को चारों तरफ से घेरकर एकदम कोने में धकेल देते हैं, तो आप उसे सुधार नहीं रहे होते, बल्कि आप उसे पलटकर वार करने के लिए मजबूर कर रहे होते हैं. वहीं, अगर आप किसी को प्रॉपर इज्जत देकर अपनी बात मनवाते हैं, तो वह इंसान आपका दुश्मन नहीं बल्कि आपका पक्का मददगार या सहयोगी बन जाता है.
शांति बनाए रखना सीखिए:
गुस्सा हमेशा आपके डिसीजन मेकिंग को कमजोर और बौना बना देता है, जबकि एक शांत दिमाग हर फैसले को चट्टान जैसा मजबूत कर देता है, जो इंसान अंदर से शांत रहता है, वही क्रूशियल मोमेंट पर सही शब्दों का चुनाव कर पाता है और वही इंसान बिना एक भी तलवार उठाए मैदान जीत लेता है.
इसे भी पढ़ें: Palmistry: क्या आपकी हथेली में दिखता है ये निशान? जानिए क्या कहते हैं इसके संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं