घर में धन को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, एस्ट्रोलॉजर मयंक मदान ने बताया किस दिशा में लगाएं

एस्ट्रोलॉजर मयंक मदान ने 5 पौधों के बारे में बताया है. वे बताते हैं इन पौधों को लगाने से घर में धन आकर्षित हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर में धन और सुख-समृद्धि लाते हैं ये 5 पौधे
(Photo Credit: Instagram)

हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुख-शांति बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी न हो. इसके लिए लोग पूजा-पाठ करते हैं और वास्तु से जुड़े कई नियमों का भी पालन करते हैं. हिंदू धर्म और वास्तु मान्यताओं में कुछ पौधों को बहुत शुभ माना गया है. माना जाता है कि कुछ खास पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं. इसी विषय पर एस्ट्रोलॉजर मयंक मदान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पांच ऐसे ही पौधों के बारे में बताया है. एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, इन पौधों को लगाने से घर में धन आकर्षित हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-  

नंबप 1- मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है. एस्ट्रोलॉजर मयंक मदान के अनुसार, इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए. मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से नए अवसर मिलते हैं और कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.  

नंबर 2- जेड प्लांट

एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, घर में जेड प्लांट लगाने से नए लोगों से संपर्क बढ़ाते हैं, साथ ही कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं.  इसे घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

नंबर 3- तुलसी

एस्ट्रोलॉजर घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाने की सलाह देते हैं. वे बताते हैं, तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है, इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण दिशा में लगाना चाहिए.

Advertisement
नंबर 4- बैंबू प्लांट

घर में लकी बैंबू लगाने से नाम और शोहरत बढ़ती है. एस्ट्रोलॉजर इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने की सलाह देते हैं. मयंक मदान बताते हैं, इस पौधे को घर में रखने से अच्छे संपर्क भी बनते हैं जिससे फिर करियर में आगे बढ़ने में भी मदद मिलती है.

नंबर 5- रबर प्लांट

इन सब से अलग मयंक मदान घर में रबर प्लांट भी लगाने की सलाह देते हैं. एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, रबर के पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस पौधे को घर में रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है. ऐसे में आप अपने घर में रबर का पौधा जरूर रखें. 

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर में धूनी करने का सही तरीका क्या है? जानें किस समय करें धूनी और इसमें क्या-क्या डालना चाहिए

Featured Video Of The Day
13 फुट लंबा, 93 किलो वजन... पंचकूला में मिला 30 साल पुराना विशालकाय अजगर
Topics mentioned in this article
Faith News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं