18 नवंबर 2026 का पंचांग: नवमी तिथि पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

पंचांग के अनुसार, 18 नवंबर 2026, बुधवार को शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. यहां जानें पूरे दिन का शुभ-अशुभ समय-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आज का पंचांग
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ मुहूर्त देखना अच्छा माना जाता है. पंचांग हमें ये सभी जानकारी देता है. पंचांग के अनुसार, 18 नवंबर 2026, बुधवार को शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. इस दिन शतभिषा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा पूरे दिन और रात कुंभ राशि में संचार करेगा, जबकि सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं इस दिन का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ समय-

आज की तिथि 

18 नवंबर की सुबह 6 बजकर 5 मिनट से शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुरू होगी. यह तिथि 19 नवंबर की सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. सुबह 4 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 19 नवंबर की सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में शतभिषा नक्षत्र को राहु से जुड़ा नक्षत्र माना गया है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

18 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. चंद्रमा का उदय दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर होगा. वहीं, चंद्रास्त 19 नवंबर की रात 1 बजकर 15 मिनट पर होगा. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्रमा पूरे दिन-रात कुंभ राशि में संचार करेंगे.

पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त

आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है. हालांकि, अमृत काल रात 10 बजकर 28 मिनट से 19 नवंबर की रात 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्र जाप के लिए अच्छा समय माना जाता है. ऐसे में आप इस समय पूजा-पाठ आदि कर सकते हैं. 

Advertisement
राहुकाल और अशुभ समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल में शुभ और नए काम शुरू करने से बचना चाहिए. 18 नवंबर को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.

इसके अलावा यमगंड सुबह 8 बजकर 7 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक और कुलिक काल सुबह 10 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. वहीं, वर्ज्यम् दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- हींग से नजर कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर ने बताया बुरी नजर से बचने का आसान उपाय

Featured Video Of The Day
Miconhai1
Topics mentioned in this article
Faith News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं