Satinder Sartaaj Punjabi Song: सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना दो महीने में बना चार्टबस्टर, सूफी अंदाज में की प्रेमिका की तारीफ, रोमांटिक गाना सिखाता इश्क का सबक

Satinder Sartaaj Punjabi Song: सतिंदर सरताज का दो महीने पहले रिलीज हुआ रोमांटिक पंजाबी गाना यूट्यूब पर नंबर वन बन गया है, जिसमें प्रेमिका की तारीफ में प्रेमी खूबसूरत बोल कहता हुआ दिख रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Satinder Sartaaj Punjabi Song: सतिंदर सरताज का रोमांटिक गाना, प्रेमिका से गुजारिश करते दिखे पजाबी सिंगर
YouTube
नई दिल्ली:

Satinder Sartaaj Punjabi Song: पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं. वह हर तरह की भावनाओं को शब्द और सुर देने का हुनर रखते हैं. यही वजह है कि उनके कई गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, बल्कि लोगों की अपनी कहानी का हिस्सा बन जाते हैं. सतिंदर सरताज की धुरंधर के गाने जाइए सजना में एक लाइन ने फैंस के दिलों को चीर कर रख दिया. जबकि दो महीने पहले रिलीज हुआ उनका एक गाना यूट्यूब ग्लोबल पर नंबर वन ट्रैंड कर रहा है. वहीं 27 मिलियन टोटल स्ट्रीम्स और 172 मिलियन व्यूज यूट्यूब और यूट्यूब म्यूजिक पर मिले हैं. 

सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना यूट्यूब पर बना नंबर वन

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह सतिंदर सरताज का गुजारिश (Guzarish) गाना है. यूट्यूब द्वारा जारी वीकली चार्ट के अनुसार, सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना गुजारिश 12 नवंबर, 2026 को खत्म हुए वीक में यूट्यूब के ग्लोबल 'टॉप सॉन्ग्स' चार्ट पर नंबर 1 पर रहा. इसका प्रीमियर लगभग दो महीने पहले हुआ था. इस गाने को 42,613,776 व्यूज मिले, जो पिछले सप्ताह के 28,263,770 व्यूज से 50.8% ज्यादा है और इस तरह यह नंबर 7 से ऊपर चढ़कर नंबर 1 पर आ गया. इन कुल व्यूज में से 32,326,244 व्यूज (यानी 75.9%) भारत से आए.

ये भी पढ़ें- Dahejwa Kasai Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का का भोजपुरी गाना, 'दहेजवा कसाई' से मत ब्याहो बेटी का दिया संदेश, गरीब परिवार की बेटियों का दिखाया दर्द

गुजारिश गाने के लिरिक्स 

 
"गुजारिश" पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज का रोमांटिक गाना है, जिसमें उनकी शायरी, सूफियाना अंदाज और इमोशनल संगीत को दुनियाभर में प्यार मिल रहा है. गाने के गीतकार और संगीतकार भी खुद सतिंदर सरताज ही हैं. यह 2015 में आया था. लेकिन दो महीने पहले इसका वीडियो रिलीज किया गया था. इसके लिरिक्स इस प्रकार हैं....

Advertisement

गुल-कदमों में महकती सी दिल-काशी का ख्वाब है
नूर का ये शामियाना खूब है, नायाब है
नाजनीन ने रूह को नजरों से रोशन कर दिया
मेहरबानी, शुक्रिया, तस्लीम है, आदाब है

ख्वाब आंखों से हो चुकी है रवांगी
अभी बादलों पे छाएगी दीवानगी
हमें चिट्ठियां मिली हैं महताब से
कोई बच नहीं पाएगा शबाब से
आज आए हैं हुजूर बेनकाब से

Advertisement

गुजारिश का मतलब होता है विनती, अनुरोध या दिल की बात रखना. वहीं इस गाने के लिरिक्स का मतलब है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से अपने दिल की भावनाएं को शेयर कर रहा है. वह अपने प्यार को बेहद सम्मान और नर्म लहजे में बताता है. गाने में मोहब्बत को सिर्फ आकर्षण नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और गहरे भावनात्मक रिश्ते की तरह दिखाया गया है. 

सतिंदर सरताज के पॉपुलर गाने 

सतिंदर सरताज के पॉपुलर गीतों में साईं गाना बहुत खास था, जो 2010 में रिलीज हुआ और घर-घर तक पहुंच गया. इसके बाद सज्जन राजी, उड़ारियां, मासूमियत, रंगरेज, चेहरेयां दा नूर, इश्के दा सुत्ता, जिंदगी की किताब और हीर जैसे गाने पॉपुलर हैं. वहीं धुरंधर में जाइए सजना गाने में उनकी एक लाइन 'सानू सारियां विसर गइयां रावां वे, केहड़े पासे जाइए सजना' खूब पॉपुलर हुई थीं. 

ये भी पढ़ें-भिखारी ठाकुर का 109 साल पुराना भोजपुरी नाटक, पत्नी का परदेस गए बिदेसिया पति का दिखाया दर्द, आज भी छू लेता है दिल

Featured Video Of The Day
श्योपुर में रेत माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए बरसाए पत्थर
Topics mentioned in this article
Satinder Sartaj
Panjabi Song
Satinder Sartaaj Guzarish
Guzarish Song
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं