'पाबंदी बस मुझ पर ही लगानी है' कोल्डप्ले के गाने में ऐसा क्या है? जिसपर बिफरे दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अहमदाबाद में कॉन्सर्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने कुछ गानों को कॉन्सर्ट में इजाजत ना मिलने पर रिएक्शन दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोल्डप्ले के गाने में ऐसा क्या है? जिसपर बिफरे दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. जहां पिछले दिनों अपने कॉन्सर्ट में उनके गानों को इजाजत ना मिलने पर वह कहते हुए नजर आए थे तो वहीं अब अहमदाबाद के कॉन्सर्ट में एक बार फिर अपने दिल की बात रखी. उन्होंने कहा, जब विदेशी बैंड 'कोल्डप्ले' बाहर से आकर "आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई" (I am feeling drunk and high) जैसे बोल गाता है, तो कोई सवाल नहीं उठाता. पाबंदी बस मुझ पर ही लगानी है! मैं भारत में पैदा हुआ और यहीं पला-बढ़ा हूं, होनोलूलू जैसी किसी जगह पर नहीं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कही ये बात

शनिवार शाम अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान, गायक दिलजीत दोसांझ ने ऑडियंस से बात करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिस पर सभी को गर्व होना चाहिए. 

ये भी पढे़ं- सतिंदर सरताज का वो गाना, एक लाइन गाकर हुआ वायरल, बिलबोर्ड की लिस्ट में हुआ था शामिल 

Advertisement

अपने शोज को लेकर चल रहे विवादों और पाबंदियों का जिक्र करते हुए,  दिलजीत दोसांझ ने सवाल उठाया कि उनके और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के बीच यह 'डबल स्टैंडर्ड है क्यों है? उन्होंने कहा कि जब विदेशी बैंड 'कोल्डप्ले' बाहर से आकर "आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई" जैसे बोल गाता है, तो कोई कुछ नहीं कहता, जबकि उनके अपने गानों पर आपत्तियां जताई जाती हैं. उन्होंने साफ किया कि उन्हें खुद 'कोल्डप्ले' का वह गाना पसंद है, लेकिन उन्होंने सवाल किया कि जब वह गाते हैं तभी अधिकारियों और आलोचकों को दिक्कत क्यों होती है? उन्होंने पूछा कि विदेशी कलाकारों को तो स्वीकार कर लिया जाता है, लेकिन पाबंदियां सिर्फ उन्हीं पर क्यों लगाई जाती हैं?

दिलजीत दोसांझ ने इस धारणा को भी खारिज किया कि वह कोई 'बाहरी' व्यक्ति हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह भारत में ही पैदा हुए और यहीं पले-बढ़े हैं, न कि होनोलूलू जैसी किसी विदेशी जगह पर. उन्होंने अपनी जड़ों का जिक्र करते हुए यह भी बताया कि उनके साथ दुनिया भर में काम करने वाले और यात्रा करने वाले सभी संगीतकार भी भारतीय ही हैं. 

Advertisement

इतना ही नहीं पंजाबी सिंगर ने कहा कि उन्हें यह 'दोहरा मापदंड' समझ नहीं आता और उन्हें अपने आलोचकों की परवाह भी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह बस इस स्थिति का मजा ले रहे हैं और इसे हल्के-फुल्के ढंग से देख रहे हैं. उन्होंने मजाक में अपने आलोचकों को "आई लव यू" भी कहा. हालांकि, उन्होंने एक चेतावनी भी दी कि उन्हें छेड़ने या उकसाने की कोशिश न करें, क्योंकि अगर कोई उन्हें उकसाएगा, तो वह जरूर जवाब देंगे. 

ये भी पढे़ं- खेसारी लाल यादव की 8 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, दो करोड़ के बजट में 17 करोड़ कमाई, प्रियंका सिंह- खेसारी के 9 गाने सुपरहिट

Featured Video Of The Day
DhirendraShastri
Topics mentioned in this article
Diljit Dosanjh
Coldplay
Diljit Dosanjh Concert
Punjabi Singer

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं