राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट (Nagaur Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के छोटू राम चौधरी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,14,791 वोट मिले, वहीं 3,39,573 वोटों के साथ कांग्रेस की डॉ ज्योति मिर्धा दूसरे स्थान पर रहीं.
नागौर लोकसभा सीट पर 1952 में हुए चुनाव में निर्दलीय जीडी सोमानी ने जीत हासिल की. 1957 में कांग्रेस के मथुरा दास माथुर सांसद बने. 1962 में कांग्रेस के एसके डे ने जीत हासिल की. 1967 में स्वतंत्रता पार्टी के एनके सोमानी यहां से सांसद चुने गए. 1971 से 1980 तक कांग्रेस के नाथूराम मिर्धा ने इस सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज की. 1984 में कांग्रेस के राम निवास मिर्धा को यहां से जीत मिली. 1989 से 1996 तक भी नाथूराम मिर्धा लगातार तीन बार चुनाव जीते. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे. 1998 और 1999 में कांग्रेस के राम रघुनाथ चौधरी ने दो बार जीत हासिल की. 2004 में BJP के भंवर सिंह डांगावास को इस सीट से जीत मिली. 2009 में कांग्रेस की ज्योति मिर्धा इस सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं.
नागौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाडनू, डीडवाना, जायल, नागौर, खींवसर, मकराना, परबतसर और नवां विधानसभा सीटें आती हैं. जायल विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement