भारत के मुकाबले महंगे या सस्ते? कितने हैं पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में एलपीजी सिलेंडर के दाम

पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की बात करें, तो इन देशों की आवाम को एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने बड़ा झटका दिया है. भारत के साथ-साथ इन देशों में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फिलहाल मिडिल ईस्ट में युद्ध रुकने के हालात नजर नहीं आ रहे हैं.

LPG Rate in Pakistan : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते पूरी दुनिया में LPG संकट पैदा हो गया है. भारत में फिलहाल LPG की किल्लत से जूझ रहा है. इस बीच LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी भी देखी गई है. इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 28 से 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे. फिर युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधित हुई सप्लाई के चलते 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये तक बढ़ा दिए गए है. इस बीच कई शहरों से जमाखोरी और कालाबाजारी की खबरें भी सामने आ रही हैं. हालांकि, सवाल यह है कि क्या LPG संकट के इस दौर में केवल भारत पर ही इसका असर पड़ा है या फिर दूसरे देश भी इस समान समस्या से जूझ रहे हैं. 

पड़ोसी मुल्क के क्या हाल?

अगर पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की बात करें, तो इन देशों की आवाम को एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने बड़ा झटका दिया है. भारत के साथ-साथ इन देशों में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई है. हालांकि, भारत के मुकाबले इन मुल्कों में LPG सिलेंडर की कीमत काफी ज्यादा है. आइए देखते हैं कि भारत के पड़ोसी देशों में कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत - 

पाकिस्तान: 11.67 किलो का सिलेंडर करीब 3,537 पाकिस्तानी रुपए (1,046 रुपए) के आसपास है.

श्रीलंका: 12.5 किलो के सिलेंडर की कीमत करीब 3,990 श्रीलंकाई रुपए (लगभग 1,241 रुपए) के करीब है.

बांग्लादेश: 12 किलो के सिलेंडर की कीमत लगभग 1,341 टका (करीब 1,100 रुपए) है.

जबकि भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपए हो गई है. पड़ोसी मुल्कों, खासकर पाकिस्तान और श्रीलंका में महंगाई और आर्थिक संकट के कारण गैस की कीमतें बहुत ज्यादा हैं.

आगे क्या 

फिलहाल मिडिल ईस्ट में युद्ध रुकने के हालात नजर नहीं आ रहे हैं. इसलिए वैश्विक स्तर पर LPG की किल्लत अभी बनी रह सकती है. हालांकि, ईरान ने कुछ भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरने की अनुमति दी है. शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, इस क्षेत्र में फिलहाल 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज फंसे हुए हैं. इनमें 6 LPG कैरियर, 1 LNG टैंकर, 4 क्रूड ऑयल टैंकर, 1 केमिकल प्रोडक्ट्स कैरियर, 3 कंटेनर जहाज और 2 बल्क कैरियर सहित अन्य जहाजें शामिल हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: दक्षिण बंगाल में फिर चलेगा 'दीदी' का सिक्का ? आंकड़ों ने खोल दिए खेल के सारे पत्ते
Topics mentioned in this article