WBJEE 2026 एग्जाम की तारीख अभी तक नहीं हुई घोषित, छात्रों की बढ़ी चिंता

डब्ल्यूबीजेईईबी के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा परीक्षा को समय पर आयोजित करना उनकी ‘‘सबसे बड़ी चुनौती’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और हमें उम्मीद है कि हम उचित समय सीमा के भीतर परीक्षा आयोजित करेंगे और परिणाम प्रकाशित करेंगे.’’

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पिछले साल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को हुई थी.

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईईबी) की और से अभी तक राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित नहीं किया जाएगा. जिसके कारण छात्रों की चिंता बढ़ गई है.  दरअसल शैक्षणिक कैलेंडर शुरू हो चुका है. डब्ल्यूबीजेईई आमतौर पर 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अप्रैल या मई में आयोजित की जाती है. अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. ऐसे में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्र परेशान है.

पिछले साल कब हुई थी परीक्षा?

पिछले साल पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईईबी) की प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को हुई थी. यहां तक की परिणाम निर्धारित समय से लगभग दो महीने बाद जारी हुए थे. वहीं इस साल अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है. यहां तक की आवेदन प्रक्रिया से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन भी सामने नहीं आया है.

इस पूरे मामले पर डब्ल्यूबीजेईईबी के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा परीक्षा को समय पर आयोजित करना उनकी ‘‘सबसे बड़ी चुनौती'' है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और हमें उम्मीद है कि हम उचित समय सीमा के भीतर परीक्षा आयोजित करेंगे और परिणाम प्रकाशित करेंगे.''

इस देरी से महाविद्यालयों के पदाधिकारी आशंकित हैं खासतौर पर आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, जो लगभग उसी समय होने की उम्मीद है.

Advertisement

प्राइवेट महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस' (एपीएआई) के अध्यक्ष तरनजीत सिंह ने कहा, ‘‘हम इस मामले पर डब्ल्यूबीजेईईबी के अध्यक्ष से चर्चा करेंगे.''

खबरों के मुताबिक, कुछ छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के परिणामों के आधार पर राज्य के बाहर के अन्य पाठ्यक्रमों या संस्थानों का चयन किया था. उस समय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों ने शिकायत की थी कि अपेक्षाकृत कम रैंक वाले उम्मीदवार दाखिला ले रहे थे, क्योंकि कई मेधावी छात्र राज्य के बाहर के संस्थानों में चले गए थे.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Eid 2026: Mamata Banerjee की नामज पढ़ने पर Suvendu Adhikari का ऐतराज, कही ये बात | Breaking News