Vladimir Putin Morning Routine: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में हैं, दो दिन के दौरे पर आए पुतिन शुक्रवार 5 दिसंबर को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9 बजे से ही उनका शेड्यूल शुरू हो रहा है और ये देर रात तक चलेगा. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनभर पुतिन के साथ रहेंगे और इसे लेकर पूरा रूट भी तय हो चुका है. ऐसे में आज हम आपको रूसी राष्ट्रपति के सुबह के रूटीन के बारे में बताएंगे, खास बात ये है कि पुतिन आमतौर पर काफी लेट उठते हैं और अपना नाश्ता भी देरी से करते हैं. इसके अलावा उनकी डाइट भी बेहद खास होती है.
कितने बजे उठते हैं पुतिन?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह जल्दी उठने को लेकर भी चर्चा में रहते हैं, पीएम मोदी रोजाना सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और इसके बाद प्राणायाम करते हैं. इसीलिए उनका रूटीन भी जल्दी शुरू हो जाता है. हालांकि रूस के राष्ट्रपति इस मामले में थोड़ा अलग हैं. जर्नलिस्ट और राइटर बेन जुडाह की लिखी गई पुतिन की प्रोफाइल में बताया गया था कि पुतिन अक्सर काफी लेट उठते हैं. पुतिन करीब 9 से 10 बजे तक उठते हैं.
मोबाइल फोन का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं पुतिन? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
कितने बजे होता है नाश्ता?
पुतिन सुबह लेट उठने के बाद अपना नाश्ता दोपहर के वक्त लेते हैं, यानी करीब 12 बजे के बाद ही पुतिन ब्रेकफास्ट कर पाते हैं. वो आमतौर पर एक बड़ा ऑमलेट या एक बड़ा बाउल दलिया खाते हैं, इसके साथ कुछ अंडे और पनीर भी खाते हैं. इसके बाद पुतिन स्विमिंग के जाते हैं और फिर अपना वर्कआउट भी पूरा करते हैं. ये सब करने के बाद पुतिन अपने ऑफिस में बैठते हैं और अपनी डेली ब्रीफिंग पढ़ते हैं. इसके बाद देर रात तक पुतिन अलग-अलग कामों में बिजी रहते हैं और उनका शेड्यूल काफी टाइट रहता है.
भारत में पुतिन का शेड्यूल
- पुतिन को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था.
- 10 बजे पुतिन राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे.
- 11 बजे हैदराबाद हाउस में भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
- शाम 4 बजे हैदराबाद हाउस में बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे.
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन को शाम 7 बजे स्टेट डिनर देंगीं.
- रात करीब 9 बजे के बाद पुतिन वापस अपने देश के लिए रवाना होंगे.