Vaibhav Suryavanshi Board Exam: महज 15 साल की उम्र में दुनियाभर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को तो आप जानते ही होंगे. तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस युवा बल्लेबाज को अब मैदान के अलावा परीक्षा में भी अपना जलवा दिखाना होगा. वैभव इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे और उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है. ऐसे में सवाल है कि जब वैभव ने साल में कुछ ही दिन स्कूल अटेंड किया तो क्या उन्हें परीक्षा देने की इजाजत मिलेगी? आइए जानते हैं कि सीबीएसई अटेंडेंस के क्या नियम हैं और स्पोर्ट्स वाले बच्चों को इसमें कितनी छूट मिलती है.
इस स्कूल में एग्जाम देंगे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी के एडमिट कार्ड में उनके सेंटर का नाम भी लिखा हुआ है. समस्तीपुर शहर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में उन्हें बोर्ड परीक्षाएं देनी होंगीं. आईपीएल के बीच बोर्ड परीक्षाओं को मैनेज करना वैभव के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. CBSE बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है. वहीं 26 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है. उनके स्कूल की बात करें तो वो ताजपुर प्रखंड के मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं.
कम अटेंडेंस बनेगी रोड़ा?
वैभव सूर्यवंशी पूरे साल क्रिकेट में बिजी रहे, ऐसे में उन्हें स्कूल जाने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया. ऐसे में सवाल है कि क्या वैभव को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने दिया जाएगा? राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले छात्रों को CBSE की तरफ से खास छूट दी जाती है. ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा अलग से करवाने का भी प्रावधान है. यानी अगर परीक्षा के दिन या उसके आसपास मैच है तो उस परीक्षा को आगे दिया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर पहले से ही सूचना देनी होती है. साथ ही अटेंडेंस को लेकर भी ऐसी ही छूट मिलती है.
क्रिकेट का चमकता सितारा हैं वैभव सूर्यवंशी
क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा ने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में धुआंधार बल्लेबाजी की और भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम रोल निभाया. उनकी फेयरलेस बैटिंग के कायल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ी हैं. अब आईपीएल में उनकी शानदार बैटिंग देखने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
सुप्रीम कोर्ट में गजब नजारा, खड़े-खड़े CJI ने EWS कोटे से छात्र को दिलाई मेडिकल सीट