UBSE 10th-12th Result 2026: जल्द खत्म होगा इंतजार! उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां देखें

UK Board 10th-12th Result 2026: इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,15,252 छात्र शामिल हुए थे. इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र शामिल हैं. परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और बोर्ड मुख्यालय में डेटा वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि वेबसाइट लाइव होते ही बिना किसी देरी के परिणाम देख सकें.

UK Board 10th-12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में कभी भी जारी किया जा सकता है.

2.15 लाख छात्रों की धड़कनें तेज

इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,15,252 छात्र शामिल हुए थे. इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र शामिल हैं. परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. अब आंसर शीट का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और बोर्ड मुख्यालय में डेटा वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है.

कहां और कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर जाएं

थर्ड पार्टी पोर्टल- ndtv.com/education/results

डिजीलॉकर- results.digilocker.gov.in

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि वेबसाइट लाइव होते ही बिना किसी देरी के परिणाम देख सकें.

पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन?

पिछले साल (2025) उत्तराखंड बोर्ड का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. कक्षा 10वीं में 90.77% छात्र सफल हुए थे, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 88.20% रहा था. पिछले साल नतीजे 19 अप्रैल को ही जारी कर दिए गए थे, जिसे देखते हुए इस बार भी अप्रैल अंत तक पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Explosion: वेदांता प्लांट हादसे की पूरी टाइमलाइन, अब तक क्या-क्या हुआ? | NDTV