UPTET 2026 के आवेदन शुरू, जानें अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस और Eligibility Criteria

Job Alert 2026 : UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानिए पूरा प्रोसेस और योग्यता.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस बार आवेदन के लिए OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कंपलसरी कर दिया गया है.

UPTET 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि UPTET 2026 के आवेदन शुरू हो गए हैं. अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपकी तैयारी को असली दिशा मिलने वाली है. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और लाखों उम्मीदवारों के लिए ये एक बड़ा मौका बनकर सामने आई है. खास बात ये है कि इस बार OTR सिस्टम को अनिवार्य किया गया है, जिससे पूरा प्रोसेस पहले से ज्यादा व्यवस्थित और डिजिटल हो गया है. ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में बैठने का प्लान बना रहे हैं, तो समय रहते सही जानकारी लेना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें- NCERT Recruitment 2026: सरकारी स्कूल में 'प्रिंसिपल' बनने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें Apply

UPTET 2026 : कब से कब तक होंगे आवेदन

UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो गई है, जो 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा.

UPTET 2026 : OTR क्या है और क्यों जरूरी है

इस बार आवेदन के लिए OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कंपलसरी कर दिया गया है. इसमें उम्मीदवारों को पहले अपने बेसिक डिटेल्स भरकर एक यूनिक OTR ID जनरेट करनी होगी. इसी ID के जरिए आगे का पूरा आवेदन प्रोसेस पूरा होगा. बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

UPTET 2026 : योग्यता क्या होनी चाहिए

प्राइमरी लेवल यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, साथ में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और 2 साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन होना चाहिए. वहीं, अपर प्राइमरी यानी कक्षा 6 से 8 के लिए ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक और B.Ed या समकक्ष डिग्री जरूरी है.

Advertisement

UPTET 2026 : ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले OTR पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फिर OTR ID के जरिए लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी डाउनलोड या प्रिंट जरूर लें.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Middle East पहुंचा USS त्रिपोली, जंग होगी भयंकर, उतरे Marine Commando