UPTET 2.0 Notification जारी, 24 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें परीक्षा की तारीख

UPTET 2.0 का विज्ञापन जारी कर दिया गया है. ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू होगा. वहीं, परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 में आयोजित होगी. योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहां जानें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू होगा.

UPTET 2.0 Exam Dates 2027 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 2.0 का विज्ञापन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू होगा. वहीं, परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 में आयोजित होगी. जारी सूचना के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 कक्षा 6 से 8 में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी. इस बार आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration (OTR) सिस्टम लागू होगा.

यानी अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले OTR पूरा करना होगा. जिन उम्मीदवारों ने पहले से OTR कराया हुआ है, वे सीधे आवेदन कर सकेंगे.

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 23 दिसंबर 2026 तक एप्लिकेशन फीस जमा कर सकेंगे. वहीं फॉर्म में सुधार आप 27 दिसंबर 2026 तक कर सकते हैं. 

Advertisement

बता दें कि यह शॉर्ट नोटिफिकेशन है. डिटेल नोटिफिकेशन 24 नवंबर को जारी किया जाएगा. जिसमें  परीक्षा से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य दिशा-निर्देश की जानाकारी दी जाएगा. 

Featured Video Of The Day
PF TOP NEWS : पेंशन की तरह हर महीने मिलेगा PF का पैसा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं