UPSSSC भर्ती 2026 फुल डिटेल: आवेदन कब से, कौन पात्र, एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा?

UPSSSC Recruitment 2026 के तहत 929 पदों पर भर्ती निकली है. PET 2025 पास उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर है. UPSSSC ने ASO और ARO के 929 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होंगे. PET पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस बार बड़ा अवसर सामने आया है. करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के कुल 929 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इतनी बड़ी भर्ती लंबे समय बाद आने से अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि PET 2025 पास उम्मीदवारों के लिए यह सीधा अवसर बन गया है.

कब से शुरू होंगे आवेदन?

UPSSSC इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू करेगा. उम्मीदवार 11 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 18 मई 2026 तक सुधार का मौका दिया जाएगा. सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन 929 पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET 2025 पास किया हो. PET यानी Preliminary Eligibility Test एक प्रारंभिक परीक्षा है, जिसके स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाता है.

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और हिंदी टाइपिंग आना जरूरी है. आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

Advertisement

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से सही उत्तर चुनना होगा.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से भरना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो.

Advertisement

क्यों खास है यह मौका?

लंबे समय बाद आई इस भर्ती में बड़ी संख्या में पद शामिल हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार पहले से तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. समय पर आवेदन और सही रणनीति के साथ तैयारी आपको सरकारी नौकरी के करीब ले जा सकती है. 

यह भी पढ़ें- IAS प्रतिभा दहिया ने प्यार के खातिर छोड़ा गुजरात कैडर, दिवंगत भाई का सपना पूरा करने के लिए क्रैक की UPSC

Featured Video Of The Day
ईरान के लिए बुरी खबर, होर्मुज बंद करने वाले नेवी चीफ की मौत, इजरायल ने दावा
Topics mentioned in this article