NDA 2026 Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2025 में पार्थ कुमार तिवारी ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है. UPSC NDA 2025 परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार इस बार कुल 742 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. कुल 651 पुरुष और 91 महिलाएं एग्जाम में पास हुए हैं. बता दें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 8 अप्रैल 2026 को NDA & NA (II) 2025 का अंतिम रिजल्ट जारी किया था. UPSC NDA 2025 परीक्षा में दूसरा स्थान ईशान पचौरी और तीसरा स्थान ईशान सिंह ने हासिल किया है.
कौन हैं पार्थ कुमार
UPSC NDA 2025 परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर पार्थ कुमार ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है. पार्थ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले. पार्थ जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र हैं. पार्थ के पिता नाथ शरण तिवारी कर्नाटक के सैनिक स्कूल में हिंदी शिक्षक थे और उनकी मां भी शिक्षिका हैं. पार्थ ने अपने पिता के कहने पर साल 2025 में एनडीए का फार्म भरा था और 14 सितंबर 2025 को देहरादून में लिखित परीक्षा दी थी. जिसके बाद जनवरी में उनका इंटरव्यू हुआ था. पार्थ वर्तमान में मैसूर में आइकन इंटरनेशन स्कूल में पढ़ा रहे हैं.
बता दें कि UPSC NDA परीक्षा के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों यानी थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती होती है. उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी National Defence Academy (NDA) के 156वें कोर्स और नेवल अकादमी के 118वें INAC कोर्स के लिए किया गया है.
12 अप्रैल को है परीक्षा
NDA 1 2026 की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 यानी कल होने जा रही है. इस परीक्षा के एडमिट कार्ड हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने जारी कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार इस साल ये परीक्षा देने जा रहे हैं, वो संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.