UPSC IES ISS Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC IES/ISS परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है. जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. भारतीय इंजीनयरिंग सर्विस (IES) और भारतीय सांख्यिकीय सेवा (ISS) परीक्षा 2026 के लिए ये आवेदन मांगे जा रहे हैं. आयोग की तरफ से बताया गया है कि आवेदन की आखिरी तारीख 3 मार्च है.
कैसे करें अपना आवेदन
- आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर 'UPSC IES/ISS Exam 2026 registration' लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म आपके सामने खुलेगा, इसे भरना होगा.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और पेज डाउनलोड कर लें
- आवेदन पूरा करने के बाद इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें
कौन कर सकता है आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को एक यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) मिलेगा. ये आयोग की सभी परीक्षाओं के लिए समान होता है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त, 1996 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं होना चाहिए.
कितना है आवेदन शुल्क?
- महिला/अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन की कोई फीस नहीं है.
- बाकी सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा.
- फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और UPI से किया जा सकता है.
यूपीएससी की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि इसके जरिए कुल 44 पदों को भरा जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट फॉलो कर सकते हैं.