UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्रिहोत्री बने टॉपर

UPSC CSE Results 2025 Out: UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस साल कुल 958 उम्मीदवारों ने UPSC परीक्षा पास की है.

UPSC CSE Results 2025 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी किया है. जिन भी उम्मीदवारों ने UPSC CSE 2025 एग्जाम दिया है वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS का चयन किया जाता है. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं. UPSC CSE 2025 एग्जाम में किसने कितने अंक हासिल किए हैं, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है. आयोग के अनुसार परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अंक उपलब्ध होंगे.

UPSC CSE 2025 परीक्षा के टॉपर-

1अनुज अग्निहोत्री
2राजेश्वरी सुवे एम
3अकांश ढुल
4राघव झुनझुनवाला
5ईशान भटनागर
6ज़िनिया अरोड़ा
7ए आर राजा मोहिद्दीन
8पक्षल 
9आस्था जैन
10उज्ज्वल प्रियांक

आयोग के अनुसार कुल 958 उम्मीदवार ने इस साल ये परीक्षा पास की है. UPSC की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित निर्देश जल्द ही भेजे जाएंगे. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति मिलती है.

UPSC CSE 2025 लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच चले थे.

UPSC CSE रिजल्ट कैसे चेक क: Steps to Download UPSC CSE Result 2025

  1. UPSC CSE रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in upsc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर What's New सेक्शन दिखेगा. इसमें Examination > Active Examinations या Results पर क्लिक करें.
  3. यहां पर एक एग्जाम लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  4. अब रिजल्ट एक PDF डॉक्यूमेंट के रूप में दिखाई देगा. डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें इसे सेव कर दें.
  5. PDF में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए सर्च फंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें.

UPSC Result 2025 by animesh trivedi

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon