यूपी की छात्रा को मिली 48000 रुपये की छात्रवृत्ति, जानें क्या है सरकार की ये योजना

Scholarship Yojana: मुरादाबाद की कक्षा 8 की छात्रा कल्पना ने NMMS स्कॉलरशिप एग्जाम में सफलता हासिल की है. इस उपलब्धि के बाद उसे कक्षा 9 से 12 तक हर साल आर्थिक सहायता मिलेगी. यह स्कॉलरशिप पढ़ाई में अच्छे लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए दी जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी में छात्रा को मिली 48 हजार की स्कॉलरशिप

Government Scholarship: यूपी के मुरादाबाद की 8वीं की छात्रा कल्पना को अब 4 साल तक सरकार 48,000 रुपये की स्कॉलरशिप देगी. भगतपुर टांडा ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कल्पना अब 9वीं क्लास से लेकर 12वीं तक अपनी पढ़ाई आसानी से कर सकती है. सरकार उन्हें हर साल आर्थिक मदद देगी, जिससे उसकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रह सकेगी. कल्पना ने इसके लिए स्कॉलरशिप एग्जाम में शानदार प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं सरकार की ये स्कॉलरशिप योजना क्या है और किसे मिलती है.

क्या है यह स्कॉलरशिप योजना

यह छात्रवृत्ति NMMS (National Means-cum-Merit Scholarship) योजना के तहत दी जाती है. यह केंद्र सरकार की एक खास स्कॉलरशिप योजना है, जिसका मकसद पढ़ाई में अच्छे लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करना है. इस योजना के जरिए सरकार चाहती है कि ऐसे बच्चे, जो पढ़ाई में अच्छे हैं, पैसे की कमी की वजह से स्कूल न छोड़ें और कम से कम इंटरमीडिएट तक अपनी पढ़ाई जारी रखें.

NMMS में कितनी स्कॉलरशिप मिलती है 

इस योजना में चयन होने के बाद छात्रों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. छात्रों को हर महीने 1,000 रुपये मिलते हैं. पूरे साल में यह रकम 12,000 रुपये हो जाती है. कक्षा 9 से 12 तक यानी चार साल में कुल 48,000 रुपये तक की सहायता मिलती है. यह पैसा सीधे छात्र के बैंक अकाउंट में भेजा जाता है.

किसे मिलती है यह स्कॉलरशिप

यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है, जो सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और पढ़ाई में अच्छे होते हैं. इसके लिए छात्रों को कक्षा 8 में पढ़ाई के दौरान एक परीक्षा देनी होती है. जो छात्र इस परीक्षा में अच्छा स्कोर पाते हैं, उनका सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाता है.

NMMS स्कॉलरशिप के लिए कौन अप्लाई कर सकता है

1. छात्र किसी भी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ रहा हो.

2. कक्षा 7 में कम से कम 55% अंक हों. SC-ST छात्रों के लिए 50% अनिवार्य.

3. परिवार की सालाना आय 3.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

कैसे होता है सेलेक्शन

इस स्कॉलरशिप के लिए एक लिखित परीक्षा होती है. इसमें दो स्टेज होते हैं. पहला मेंटल एबिलिटी टेस्ट, जिसमें सोचने और समझने की क्षमता से जुड़े सवाल होते हैं और दूसरा स्कूलिस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (Scholastic Aptitude Test), जिसमें मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. जो छात्र इन दोनों स्टेज में अच्छा स्कोर करते हैं, उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है.

NEET का फॉर्म हो जाएगा रिजेक्ट, ये पांच गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: महायुद्ध के बीच अब रूस से तेल खरीदेगा भारत, कीमतों पर कितना होगा असर? | Iran War