UP स्पेशल TET का एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, 3 नवंबर को है परीक्षा

UP Special TET Admit Card: यूपी के स्कूलों में पढ़ा रहे हजारों शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी परीक्षा कराई जा रही है. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसका उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Special TET का एडमिट कार्ड होगा जारी

यूपी के स्कूलों में पढ़ा रहे हजारों शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी परीक्षा कराई जा रही है. इस परीक्षा के एडमिट कार्ड आज या फिर 31 अक्टूबर से पहले जारी हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होगा. स्पेशल टीईटी परीक्षा 3 नवंबर को यूपी के अलग-अलग जिलों में आयोजित होने जा रही है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके बाद अब ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे. 

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

  • UP स्पेशल टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर आपोक UP Special TET 2026 Admit Card का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर डालकर लॉगइन करें 
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखेगा
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट भी निकाल लें, बिना इसके परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं

क्या है स्पेशल TET?

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उन तमाम शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है, जो बिना इसके भर्ती हुए थे. यानी जिनकी टीईटी के बिना सरकारी नौकरी लग गई थी. ये टीचर्स लगातार राहत की मांग कर रहे हैं और टीईटी से छूट देने की मांग हो रही है. इसी बीच यूपी सरकार ने ऐसे हजारों शिक्षकों को राहत देते हुए अलग से टीईटी परीक्षा कराने का ऐलान किया. इसे स्पेशल टीईटी का नाम दिया गया है. इस परीक्षा में सिर्फ स्कूलों में पढ़ा रहे सरकारी शिक्षक ही शामिल हो सकते हैं. 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज सभी जानकारियां ठीक से देख लें. नाम, परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर और शिफ्ट का समय देखें और इसमें किसी भी तरह की गलती की तुरंत शिकायत करें. 

ज्यादातर शिक्षक निकाल चुके हैं TET

यूपी में कुछ हफ्ते पहले ही टीईटी का रिजल्ट जारी हुआ है. इसमें ज्यादातर शिक्षक पहले ही परीक्षा निकाल चुके हैं, लेकिन इनमें से करीब 61 हजार शिक्षक अब भी टीईटी पास नहीं कर पाए हैं. कुल 1 लाख 22 हजार से ज्यादा टीचर्स टीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 93 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने परीक्षा पास कर ली. इन्हें अब दोबारा टीईटी देने की जरूरत नहीं होगी. टीईटी पास करते ही इन तमाम शिक्षकों ने अपनी नौकरी को सुरक्षित कर लिया है, अब यूपी के बाकी बचे शिक्षकों की बारी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | UP Teacher Vacancy 2026:ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट अब 4 नवंबर, जानिए किसे मिला नया मौका और कब होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें | UP के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, स्पेशल TET परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल

Advertisement
Featured Video Of The Day
खराब मौसम के कारण टला कांग्रेस का जन महाभियोग कार्यक्रम
Topics mentioned in this article
UP Special TET 2026
UP Special TET 2026 Exam
UP Special TET Admit Card
UP TET

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं