UP School Closed: यूपी के इस जिले में 3 से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, डीएम ने जारी किया आदेश

UP School Closed: हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले तीर्थयात्रियों का बड़ी संख्या में आगमन मुजफ्फरनगर में शुरू हो गया है. जिले में सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हुई है.

इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है. दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों से लोग हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए आएं हैं. कांवड़ यात्रा अब अपने अतिंम चरण पर हैं. इस यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले में 3 से 10 अगस्त तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. यानी कुल 8 दिनों तक स्कूल और कॉलेज बंद रहने वाले हैं. एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने कांवड़ यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाने और यात्रा के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के चलते जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है. ये आदेश हर स्कूल और कॉलेज पर लागू होगा.

11 अगस्त को खत्म होगी कांवड़ यात्रा

बता दें कि कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हुई है. जो कि 11 अगस्त को खत्म होने वाली है. हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले तीर्थयात्रियों का 3 अगस्त से मुजफ्फरनगर में बड़ी संख्या में आगमन शुरू होगा. इसे देखते हुए जिले में सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम बढ़ा दिए हैं.

स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने से ट्रैफिक को काफी हद तक कम किया जा सकेगा. इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर मांस परोसने या बेचने वाली सभी दुकानों और रेस्तरां को 12 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. इन मार्गों पर शराब की दुकानों को पर्दों से ढकने को कहा गया है. अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है और निगरानी भी बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026 का शेड्यूल जारी, 8 सितंबर से शुरू होगा एकेडमिक सेशन, नोट कर लें जरूरी तारीख

Advertisement
Featured Video Of The Day
3 राज्यों में उपचुनाव की काउंटिंग, किसका बजेगा डंका?
Topics mentioned in this article
UP School Closed
UP School Band Hai Ki Khula
UP Kanwar Yatra
Muzaffarnagar News