UP Scholarship Status 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से दी जाने वाली UP Scholarship 2025-26 के पैसे जल्द ही छात्रों के खातों में आने वाले हैं. अगर आपने भी इस साल स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरा था, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. मार्च का महीना शुरू हो चुका है और उत्तर प्रदेश सरकार 18 मार्च 2026 को स्कॉलरशिप के दूसरे चरण (Phase 2) का पैसा सीधे बैंक खातों में भेजने (DBT) की तैयारी में है. आइए जानते हैं कि आप अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं...
आपके स्टेटस का क्या है मतलब?
जब आप अपना स्टेटस चेक करते हैं, तो वहां कुछ जरूरी मैसेज दिखते हैं, जिनका मतलब आप समझ लीजिए...
Pending Verificationइसका मतलब है कि अभी आपके कागजों की जांच चल रही है. थोड़ा इंतजार करें.
Approved / Disbursed
यह सबसे अच्छी खबर है! इसका मतलब है कि आपका फॉर्म पास हो गया है और पैसे आपके खाते में आने वाले हैं या भेजे जा चुके हैं.
अगर यह लिखा है, तो समझ लीजिए कि आपके फॉर्म में कोई गलती थी या आप इसके योग्य नहीं थे.
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटसअपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने फोन से ही इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Status वाले बटन पर क्लिक करें.
- अपना एकेडेमिक सेशन 2025-26 चुनें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और Date of Birth भरें.
- Search बटन दबाते ही आपकी स्क्रीन पर स्टेटस आ जाएगा.
- आप UMANG App या PFMS पोर्टल के जरिए भी अपनी पेमेंट का स्टेटस देख सकते हैं.
- बस अपना बैंक अकाउंट नंबर और आधार लिंक मोबाइल नंबर तैयार रखें.
यह स्कॉलरशिप जनरल, ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST) और अल्पसंख्यक (Minority) वर्ग के छात्रों को दी जाती है. बस ध्यान रखें कि प्री-मैट्रिक (9वीं-10वीं) के लिए परिवार की आय 1 लाख रुपये और पोस्ट-मैट्रिक के लिए 2 से 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.